टंट्या भील विश्वविद्यालय में शिक्षकों के सभी 140 में पद खाली, कांग्रेस विधायक के सवाल पर बोले मंत्री परमार 

कांग्रेस विधायक डॉ झूमा सोलंकी के सवाल में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में कुल 140 शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं. वर्तमान में सभी पद रिक्त हैं. कुछ शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज 24 फरवरी का सातवां  दिन है. सदन में सवाल जवाब का दौर चल रहा है. मंगलवार को कांग्रेस विधायक डॉ. झूमा सोलंकी ने खरगोन जिले के क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय को लेकर सवाल किया. उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से पूछा कि विश्वविद्यालय में कितने पदों पर वर्तमान में पदपूर्ति है? कितने पद रिक्त हैं? उक्त रिक्त पदों पर कब तक पदपूर्ति की जाएगी?
  
कांग्रेस विधायक डॉ झूमा सोलंकी के सवाल में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर कृषि, कला, वाणिज्य (कम्प्यूटर), विज्ञान (कम्प्यूटर) और स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र पाठयक्रम संचालित हैं. 

सभी 140 पद खाली 

विश्वविद्यालय के लिए सहायक प्राध्यापक के 80 पद, सह प्राध्यापक के 40 पद और प्राध्यापक के 20 पद हैं, कुल 140 शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं. वर्तमान में सभी पद रिक्त हैं. कुछ शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं. पदपूर्ति की समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है. 

10 मिनट के लिए कार्रवाई स्थगित 

इधर, सदन में मंगलवार को भोपाल और इंदौर में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के मुद्दे पर ध्यान आकर्षण लाया गया. संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर इंदौर भोपाल दोनों जगह हमले हुए. महिला कार्यकर्ता घायल हुई हैं. उसको लेकर ध्यान आकर्षण लाया है, सदस्य उस पर बोलना चाहते हैं.  वहीं इस पर कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि हमारे कार्यालय पर हमले हुए.  भाजपा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने कहा कि पहले से पत्थर इकट्ठे इकट्ठे किए गए. फिर हमले किए गए. कांग्रेस इस पर चर्चा नहीं करना चाह रहे. कांग्रेस की यह हताश है. पांडे ने विधानसभा अध्यक्ष से प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय देने की मांग की. विरोध के बाद विधानसभा की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई.

सीहोर के सेठ जुम्मालाल की कर्जदार ब्रिटिश सरकार, 109 साल पहले दिए 35 हजार, अब पोता करेगा वसूली; कौन है रूठिया परिवार?

Advertisement
Topics mentioned in this article