विज्ञापन
This Article is From May 12, 2024

MP News: एक्सीडेंट में घायल प्रेमी को देखने घर आई प्रेमिका की मां, हुई ऐसी बात की मार दी गोली...

Crime News: नाबालिग प्रेमी लड़के ने लड़की की मां को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे सिहोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया

MP News:  एक्सीडेंट में घायल प्रेमी को देखने घर आई प्रेमिका की मां, हुई ऐसी बात की मार दी गोली...
MP Crime News: नाबालिग प्रेमी ने लड़की की मां को मारी गोली

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katni) में नाबालिग प्रेमी ने लड़की की मां को गोली मार दी. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. ये घटना जिले के स्लीमनाबाद थाना के अंतर्गत पड़वार गांव की है. जिसमें नाबालिग प्रेमी के घर आई प्रेमिका की मां को प्रेमी ने गोली मारकर घायल कर दिया. बताया जा रहा कि प्रेमिका की मां की प्रेमी से कहासुनी हुई थी.

जिसे सिहोरा के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे जबलपुर (Jabalpur) रेफर कर दिया है. पुलिस (MP Police) ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है.

नाबालिग प्रेमी का एक्सीडेंट हो गया

घटना पर स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया कि पड़वार गांव में दो नाबालिग लड़की- लड़के के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है. जिसकी जानकारी दोनों के परिवारों को है, शनिवार को नाबालिग प्रेमी का एक्सीडेंट हो गया था. जिसे देखने रविवार को लड़की की मां शिल्पी राजपूत लड़के के घर गई थी.

जहां पर कहासुनी होने पर नाबालिग प्रेमी लड़के ने लड़की की मां को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे सिहोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने गभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया है. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें Mother's Day 2024: 19 साल, 141 मौतें... किडनी की बीमारी से जूझते सुपेबेड़ा की महिलाओं का दर्द छत्तीसगढ़ में कौन करेगा महसूस?

ये भी पढ़ें Mother Days's Special: जानिए ऐसी पुलिस अधिकारी के बारे में जो एक साथ बखूबी निभा रही हैं मां और ड्यूटी का फर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com