Madhya pradesh cm mohan yadav in mhow indore: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अम्बेडकर नगर (महू), इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने महू को तीर्थों की नगरी बताते हुए कहा कि यह डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली है और समीप स्थित जानापाव भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में माना जाता है.
Reservation: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2029 तक नए परिसीमन के साथ लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. उन्होंने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए बताया कि यह 1000 रुपये से शुरू होकर अब 1500 रुपये तक पहुंच गई है.
किसानों के लिए डबल सहायता
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों को 6 हजार रुपये केंद्र सरकार और 6 हजार रुपये राज्य सरकार दे रही है. किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकता है. महू में 100 बेड का नया अस्पताल बनाया जाएगा. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. अंगदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया जाएगा.
Madhya pradesh cm mohan yadav in mhow indore
बच्चों के पोषण और परंपरा को बढ़ावा
अगले सत्र से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को दूध पिलाने की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और जनता का विश्वास ही सरकार की ताकत है.
मुख्यमंत्री का महू दौरा
बता दें कि मुख्यमंत्री ने अंबेडकर नगर, जिला इंदौर में 'सांदीपनि विद्यालय' सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि आने वाले समय में महू-खंडवा रेलवे लाइन प्रारंभ होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति भी मिलेगी.
यह भी लिखा कि आज काकड़पुरा तालाब, डॉ. अम्बेडकर नगर में महान विचारक एवं भारत रत्न श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की प्रतिमा का अनावरण किया. नानाजी देशमुख जी का संपूर्ण जीवन अंत्योदय के सिद्धांत, आत्मनिर्भर ग्राम विकास और सामाजिक समरसता के संकल्प को समर्पित रहा. उनके आदर्श हमें सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते रहेंगे.
यह भी पढ़ें- चीतों के घर टाइगर का बसेरा! राजस्थान के बाघ को भाया कूनो, 90 किमी दूरी तय कर पहुंचा श्योपुर