विज्ञापन
2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News Live: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 31 जनवरी 2026 को रीवा के गुढ़ क्षेत्र के खमदीह गांव स्थित भैरवलोक का लोकार्पण करेंगे. साथ ही सीएम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज चढ़ाएंगे. इसके बाद मंदिर परिसर समीप आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि खमदीह स्थित भैरव नाथ मंदिर पवित्र धार्मिक स्थल है. यहां भगवान भैरव की लगभग 31 फीट ऊंची भव्य एकाश्म प्रतिमा है. इसे एक ही पत्थर पर तराशा गया है.

वहीं केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी 31 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वो सबसे पहले नया रायपुर के महानदी भवन में मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद वराज सिंह चौहान दुर्ग जिले के गिरहोला, खपरी और कुम्हारी गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान कृषि मंत्री स्थानीय कृषि गतिविधियों का अवलोकन करेंगे. इसके अलावा शिवराज सिंह किसानों से सीधा संवाद करेंगे. 

बारिश और ठंड के बीच मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है. मौसम विभाग की माने तो 31 जनवरी को मध्य प्रदेश में बारिश नहीं होगी. हालांकि मौसम विभाग ने कोहरा, घना कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है. IMD ने विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, कटनी, दमोह में मध्यम कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है. तो वहीं ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी में घना कोहरा और कोल्ड ड़े का अलर्ट है. इसके अलावा भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, मैहर में कहीं कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है. बता दें 30 जनवरी को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे ठंडा राजगढ़ रहा. यहां न्यूनतम तापमान 3.0°C दर्ज किया गया है. 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की पल-पल की अपडेट यहां देखें

Dhar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर, चार लोग हुए घायल

धार जिले के धामनोद के हिमालय स्कूल के पास फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन वाहन चपेट में आए जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार खलघाट की ओर से इंदौर जा रही थी वहीं एक आईसर वाहन जबलपुर से गुड़ भरकर धामनोद की ओर आ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राले ने आईसर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया. इस दुर्घटना की चपेट में कार भी आ गई जो महाराष्ट्र से उज्जैन शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हादसे के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड को 9वां झटका

न्यूजीलैंड को 9वां झटका लगा. अक्षर ने फर्ग्यूसन को आउट किया. फर्ग्यूसन बोल्ड हुए. अक्षर ने तीन विकेट लिए. फर्ग्यूसन ने कदमों का इस्तेमाल कर खेलने का प्रयास किया था, लेकिन सीधी गेंद से चकमा खा गए और स्टंप्स बिखर गए. 17 ओवर में न्यूजीलैंड  ने 191/9 रन बनाए.

Vinod Malvi expelled from BJP party: BJP ने डोंगर परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवी को पार्टी से किया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में छिंदवाड़ा जिले की डोंगर परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है. यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है.

पार्टी का कहना है कि मालवी की गतिविधियों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा है, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया. भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जारी पत्र में निष्कासन की पुष्टि की गई है. पत्र में स्पष्ट लिखा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. साथ ही कहा गया है कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.राजनीतिक हलकों में हलचल नगर पालिका अध्यक्ष के निष्कासन के बाद छिंदवाड़ा जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इस फैसले का स्थानीय सियासत पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं.

Chhattisgarh HC ने डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम के निलंबन पर लगाया ब्रेक

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित उरमाल ओपेरा कांड में एक नया मोड़ आ गया है. नियम विरुद्ध आयोजन और अश्लील डांस के आरोपों में निलंबित किए गए डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिल गई है. हाईकोर्ट ने निलंबन पर ब्रेक लगाया है. कोर्ट के आदेश के अगले ही दिन मरकाम ने मैनपुर अनुविभागीय कार्यालय (SDM) पहुंचकर अपनी कुर्सी दोबारा संभाल ली है. 

Head constable Vijay Pandey suspended: कांकेर के प्रधान आरक्षक विजय पाण्डे निलंबित, महादेव सट्टा ऐप से जुड़ा नाम

कांकेर के प्रधान आरक्षक विजय पाण्डे को निलंबित कर दिया गया है. कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने निलबंन की कर्रवाई की है.  विजय पाण्डे बिना सूचना के कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. उनकी पदस्थापना डीसीबी शाखा कांकेर में थी. बता दें कि प्रधान आरक्षक विजय पाण्डे का नाम महादेव सट्टा ऐप मामले में भी जुड़ चुका है.

IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड को मिला 272 रन का टारगेट

आखिरी गेंद पर छक्का आया और इसके साथ ही भारतीय पारी का समाप्त हुई. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए हैं. ईशान किशन के तूफानी शतक के दम पर टीम इंडिया ने अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर 297 का है. बीते 10 ओवर में भारत ने 169 रन बटोरे हैं. ईशान का पहला शतक है यह टी20 अंतरराष्ट्रीय का.

20.0 ओवर: भारत 271/5 

Madhya Pradesh News: एमपी और गुजरात सरकार ने किया एमओयू, स्टैच्यू ऑफ वननेस से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज

मध्य प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शनिवार को प्रदेश के खंडवा पहुंचे थे. जहां उन्होंने प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना को लेकर मीडिया से चर्चा की. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार और गुजरात सरकार ने मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साइन किया है, जो कि जल्द ही मूर्त रूप लेने वाला है. जिसमें दोनों ही प्रदेश के वासियों को मां नर्मदा में चलाये जाने वाले क्रूज के जरिए स्टैचू ऑफ वन नेस से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी तक के पर्यटन स्थलों का आनंद मिल सकेगा.

Madhya Pradesh News: सागर में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी पर विवाद, भाजपा का तीखा हमला

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित होते ही सियासी विवाद गहरा गया है. मुस्लिम समाज के एक धार्मिक आयोजन के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगवाने के आरोपों में घिरे फिरदौस (फ़िरदोष) कुरैशी को कांग्रेस द्वारा जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है.

बता दें कि बीते दिनों मुस्लिम समाज के एक धार्मिक आयोजन की रैली के दौरान “सर तन से जुदा” जैसे मजहबी नारे लगाए जाने का मामला सामने आया था. इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें फिरदौस कुरैशी का नाम भी शामिल था.मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी, जिसमें फिरदौस कुरैशी को जिला महामंत्री का पद सौंपा गया.

Madhya Pradesh News: डिंडोरी में सड़कर बर्बाद हो गया 48 हज़ार क्विंटल चावल

मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले में सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही का बड़ा उदाहरण सामने आया है. यहां हज़ारों गरीबों के हिस्से का सरकारी चावल गोदामों में सड़कर बर्बाद हो गया. करीब 48 हज़ार क्विंटल चावल, जिसकी बाज़ार कीमत 27 करोड़ रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है. अब इंसानों तो छोड़िए जानवरों के खाने लायक भी नहीं बचा. मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अंजू पवन सिंह भदौरिया ने संबंधित राइस मिलर्स और गोदाम संचालकों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा है.

Bhopal News: भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने पकड़ी 4.28 ग्राम ड्रग्स, मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त

भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने  4.28 ग्राम ड्रग्स पकड़ी (एमडी पाउडर ) है. साथ ही ड्रग्स तस्करों से दो मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.दोनों ड्रग्स तस्कर अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में थे.

दोनों तस्करों से जब्त सामान की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है.

Madhya Pradesh: गांव में सड़क नहीं तो शादी बिन ढल रही युवाओं की जिंदगी, मऊगंज के कुंवारो कि अजीब विडंबना

मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक गांव में सड़क नहीं पहुंची तो यहां के दर्जनों युवाओं का विवाह रुक गया, लोगो को कहना है कि यह कैसी कश्मकश है जो भी रिश्ते आते है तो रास्ता देख पहले ही भनक जाते है. और विवाह के लिए ना बोल देते है. 3 साल पहले नवविवाहिता कि शादी हुई तो नववाहिया ने कहां पहले ही पता होता कि यहां सड़क नही है तो शायद विवाह नहीं होता, गांव वालो ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश शासन की भूमि होने के कारण भी सड़क नही बन रही, बरसात के मौसम में तो और भी कठिनाई होती है. 

Road Accident: सीसीटीवी में कैद तेज रफ्तार का कहर, पुलिस लिखी कार की ओवरटेकिंग से गीदम रोड पर भीषण हादसा

जगदलपुर शहर के गीदम रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. बस्तर परिवहन संघ के पास एक कार और इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की भीषण टक्कर में दो लोग घायल हो गए. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि तेज़ रफ्तार और ओवरटेकिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई. टक्कर करने वाली कार पर झारखंड नंबर की है और कार पर पुलिस लिखा हुआ है कार जगदलपुर की ओर तेज गति से जा रही थी. जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार दूर जा गिरा, जबकि कार चालक भी घायल हुआ, पीछे चल रही डिस्कवर बाइक भी चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को महारानी अस्पताल पहुंचाया गया. कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. यह हादसा एक बार फिर बताता है कि तेज़ रफ्तार और नियमों की अनदेखी शहर में दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है.

Budget 2026: बजट को लेकर बोले मंत्री लोधी, पीएम के विकसित भारत विजन को साकार करने वाला मिल का पत्थर साबित होगा बजट

मध्य प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शनिवार को प्रदेश के खंडवा पहुंचे थे, जहां उन्होंने आने वाले केंद्रीय बजट को लेकर मीडिया से खुलकर चर्चा की और इस बजट को पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने के रूप में साकार करने वाला बजट बताया. मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि साल 2047 तक हम अपने इस भारत देश को विकसित देश की श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे. तो ऐसे में जो आने वाला बजट है वह उस विजन को लेकर ही पेश किया जाएगा, और विकसित भारत की दृष्टि से यह मील का पत्थर भी साबित होगा. 

IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान किशन आउट

ईशान किशन आउट हो गए हैं. जैकब डफी ने ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट गेंद फेंकी और भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने डीप मिड-विकेट पर कैच पकड़ लिया. सुनील गावस्कर ने कमेंट्री करते हुए कहा, "यह एक यादगार पारी है, यह एक ऐसी पारी है जिसे बार-बार देखना चाहिए." किशन जब दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच पवेलियन लौट रहे थे, तब यह बात कही गई.

IND vs NZ 5th T20I Live Score: ईशान किशन ने जड़ा पहला शतक

ईशान किशन ने करियर का पहला शतक ठोका. किशन ने सिर्फ 42 गेंदों में यह शतक जड़ा है, जिसमें 6 चौके, 10 छक्के शामिल हैं. बता दें कि ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. आखिरी ओवर से 25 रन आए हैं. भारत का स्कोर 250 के करीब है और अभी 3 ओवर बाकी हैं. 

Madhya Pradesh News: बहाल होने के बाद नशे की हालत प्रभार लेने पहुंचे हेडमास्टर का सहकर्मी शिक्षक से विवाद- VIDEO

सतना जिले के उचेहरा विकासखंड अंतर्गत पहाड़ी संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कुरेही के हेडमास्टर जयपाल दिनकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. बहाली के तुरंत बाद ही उनके शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प नशे की हालत में अन्य शिक्षकों से बहस करते नजर आ रहे हैं. उनकी लड़खड़ाती जुबान और असंतुलित व्यवहार से यह स्पष्ट है कि वे खुद को संभालने में भी असमर्थ थे.

गौरतलब है कि कुछ माह पहले  नशे में धुत होकर सड़क पर बेसुध पड़े रहने का वीडियो वायरल हुआ था. उक्त मामले में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था. हालांकि अब उन्हें बहाल कर पुनः उसी विद्यालय का प्रभार सौंप दिया गया. बहाली के बाद उनसे अनुशासन और जिम्मेदारी की अपेक्षा थी, लेकिन ताजा घटना ने एक बार फिर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Sagar News: यूजीसी के नए नियमों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी, अर्थी यात्रा निकाल कर जताया आक्रोश

देशभर में यूजीसी के नए नियमों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इसी कड़ी में सागर में सवर्ण समाज द्वारा विरोध का एक अनोखा और प्रतीकात्मक तरीका देखने को मिला. सवर्ण समाज के लोगों ने सरकार, सिस्टम और सवर्ण समाज के नेताओं की प्रतीकात्मक अर्थी तैयार कर जूता मारते हुए और उल्टे बाजे बजाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. 

प्रदर्शनकारियों ने “राम नाम सत्य” के नारों के साथ अर्थी यात्रा निकाली. यह अंतिम यात्रा पहलवान बाबा से शुरू होकर सिविल लाइन, कालीचरण चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची. कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज ने यूजीसी के नियमों को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए एक अलग राज्य की मांग भी रख दी, जिसे लेकर प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है.

प्रदर्शन कर रहे सवर्ण समाज के लोगों का कहना था कि देश में हर काम अब जाति प्रमाण पत्र के आधार पर हो रहा है. कानून बनाते समय भी जाति को आधार बनाया जा रहा है, अपराध तय करने में भी जाति देखी जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बिना किसी जांच के ही अपराधी मान लिया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है.

Durg News: नाबालिक के साथ 6 वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है. लगभग 5-6 वर्षों तक कई लोगों ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया. पीड़िता ने अपनी मां को यह पूरी घटना बताई, तब जाकर मां को इस इसकी जानकारी हुई. इसके बाद माँ ने 30 जनवरी को भिलाई स्थित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक कुल 6 आरोपियों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद यह क्रूरता जारी रही.

Madhya Pradesh News: कटनी में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की घटना आई सामने, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

कटनी:- रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अमकुही की पहाड़ी पर एक नाबालिग किशोरी के साथ गेंगरेप की घटना सामने आई है वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को तलाश कर जेल की सलाखों के पीछे किया जाएगा.

नाबालिग किशोरी के घर से अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने पहले गुम इंसान का मामला दर्ज किया था और अब इसमे दुष्कृत्य की धाराएं भी जोड़ दी है.

Khandwa Bus Accident: खंडवा में निजी बस पलटी, चीख-पुकार मची; 16 घायल, 5 की हालत गंभीर

बुरहानपुर जिले के धुलकोट से शिवाबाबा होते हुए पंधाना आ रही एक निजी यात्री बस शनिवार दोपहर पंधाना थाना क्षेत्र में घाटाखेड़ी के पास जामनिया गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसा इतना तेज था कि बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जशपुर में ब्राऊन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया. लोदाम पुलिस ने 18 पूड़ियों में रखी 8.04 ग्राम ब्राउन सुगर जब्त किया है. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 10,800 रुपये बताया जा रहा है.

पुलिस ने NDPS 21 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी आफरीन खातून को साँईटांगरटोली से गिरफ्तार कर जेल भेजा

Ujjain News: प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल से लिया आशीर्वाद

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत, ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज उज्जैन पहुंचे और भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया.

VIDEO: चप्पल की माला पहनाकर गांव में घूमता नजर आया युवक, शराबी से परेशान महिलाओं ने निकाला जुलूस

खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं एक व्यक्ति को चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाती हुई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह जुलूस गांव में शराब पीने और शराब बेचने वालों के खिलाफ महिलाओं द्वारा निकाला गया है. वायरल वीडियो के साथ लोग यह भी लिख रहे हैं कि महिलाओं ने शराब से परेशान होकर अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है और शराबखोरी करने वालों को अब इसी तरह सबक सिखाया जा रहा है.

IND vs NZ 5th T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का लिया फैसला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है. टीम इंडिया आज तीन बदलाव के साथ उतरी है. अक्षर पटेल और ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है.

Anti Naxal operation: नेशनल पार्क इलाके नक्सली स्मारक ध्वस्त, नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षाबलों ने खोले 9 कैम्प

बीजापुर के फरसेगढ़ थानाक्षेत्र  में नक्सलियों के नेशनल पार्क इलाके नक्सली स्मारक ध्वस्त किया. वंदेमातरम के नारों के बीच नक्सली स्मारक ध्वस्त किया गया. इसी इलाके 2 कैम्प मोक्कावेली और अदवाड़ा में सुरक्षबल के कैम्प खुले. इस क्षेत्र में अबतक सुरक्षाबल के 09 कैम्प नक्सलियों के गढ़ में स्थापित हो चुके है. उल्लूरघाटी कैम्प, कांडलापर्ती 01-02, पील्लूर, चिल्लामरका, डुडीमरका, सागमेटा, मुक़ावेल्ला और दावड़ा कैम्प खोला गया.

Chhattisgarh News: ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 लोग गिरफ्तार, 37.50 लाख रुपये बरामद

रायपुर में मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना गंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के बाद रायपुर पुलिस ने 37 लाख 50 हजार नगदी रकम के साथ ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन बैटिंग वेब-साईट से अर्जित धन और आई.डी. बांटते हुए गिरोह के 06 सदस्य गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस कमीश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमीश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर किया गया है. 

 

Bhopal News: सिर में गोली लगने से तीसरी कक्षा की छात्र की मौत, PM रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुसाइड की पुष्टि

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सिर में गोली लगने से तीसरी कक्षा की छात्र की मौत हो गई. छात्र बालकनी में खून में लथ पथ बेहोश मिला था. शुक्रवार डेढ़ बजे रात को परिजनों ने बच्चे को देखा और इलाज के लिए अस्पताल ले गए. पुलिस मृग कायम कर जांच शुरू की. शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा. 12 वर्षीय इब्राहिम जेपी नगर के रहता था. इब्राहिम के पिता बिल्डिंग मटेरियल का काम करते थे. अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. FSL की टीम ने स्पॉट मुयाना किया.

पुलिस की जांच में सामने आया. बच्चे के घर पर बाहरी लोगों का देर रात तक आना जाना था. उसके पिता से मेलजोल के लिए कई युवक आते थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी. 

PM रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुसाइड की पुष्टि की.. घटना के वक्त छात्र के पिता रिज़वान परवलिया इलाके में रुद्राक्ष ढाबे पर खाना खाने गए हुए थे. देर रात पति पर पत्नी का फोन आया. इब्राहिम ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली. अस्पताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने इसे आत्मघाती मामला बताया. घर की दीवार पर भी फायर से जुड़े निशान पाए. 

पुलिस जांच में सामने आया. जिस हथियार से घटना हुई, वह वाहिद गुरु नामक व्यक्ति का बताया जा रहा. जो रिश्ते में छात्र के मामा बहनोई..और पहले उसी घर में रहते थे. घर की सफाई के दौरान,छात्र को पिस्टल मिली थी. क्या खेल खेल में बच्चे ने उत्सुकता में गोली चलाई,या सुसाइड किया ?

किन परिस्थितियों में छात्र ने यह कदम उठाया. इसका अब तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका. पुलिस हर एंगल में मामले की जांच में जुटी. मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का...

Madhya Pradesh News: शहडोल में लापता बालक का शव मिला

शहडोल जिले के धनपुरी में संदिग्ध हालत में लापता बालक का शव मिला. जानकारी के मुताबिक, बगैहा नाला में 7 वर्षीय मासूम का शव पड़ा मिला. बालक पिछले पांच दिनों से लापता था. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी. मौके पर मौजूद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. यह घटना धनपुरी थाना क्षेत्र के बगैहा नाला की है. 

Shivraj Singh Chauhan: शिवराज सिंह चौहान की छत्तीसगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-धान के कटोरे में अब फल और सब्जियों का उत्पादन...'

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे. शिवराज सिंह ने कहा कि धान के कटोरे में अब फल और सब्जियों का उत्पादन भी बढ़ रहा है. खपरी गांव गया तो देखा ग्राफ्टिंग से पौधे तैयार किया जा रहा है. किसान ड्रेगन फ्रूट की खेती, केले की खेती हो रही, परंपरागत फसलों के साथ आधुनिक तकनीक से मुनाफा कमा रहे. 

उन्होंने कहा कि दलहन को भारत सरकार के यहां प्रमोट करेंगे. जो जिले उत्पादन में पीछे हैं, उन्हें योजना से प्रमोट किया जाएगा. पिछली सरकार में जो आवास रोके गए थे, उन हितग्राहियों को आवास देने का काम किया है. 47847 किलो मीटर सैकड़े दी गई, बड़े पुल भी बनें हैं.

ये भी पढ़ें: 

Shivraj Singh Chauhan: किसानों की समस्या को दूर करने बनाई जाएगी कमेटी, रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों की समस्या को दूर करने कमेटी बनाई जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर उनका समाधान होगा. इसमें राज्य और केंद्र के अधिकारी होंगे.

Chhattisgarh News: शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में ली पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की गहन समीक्षा

शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार व स्वाबलंबी युक्त ग्राम पंचायत बनाना हमारी सरकार का प्रमुख लक्ष्य है. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के लागू होने से गांवों में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी. इसके लिए हमने बजट में लगभग डेढ़ गुणा अधिक स्वीकृति प्रदान की है. 

Bhopal Rural SP Ramsharan Prajapati: 'न्याय मांगू या फिर आत्महत्या कर लूं..' भोपाल एसपी देहात रामशरण प्रजापति पर लगा प्रताड़ना का आरोप

भोपाल एसपी देहात रामशरण प्रजापति पर लगे प्रताड़ना का आरोप लगा है. यह आरोप सुखी सेवनिया में पदस्थ एसआई केसी यादव ने लगाया है. केसी यादव ने आईजी जीपी कम और मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत की. उन्होंने शिकायत में कहा कि एक आपराधिक डायरी एसपी से मांगने पर गाली मिली. 

30 साल की नौकरी में इस तरीके का व्यवहार किसी अधिकारी ने नहीं किया.

उन्होंने आगे लिखा कि एसपी ने इतना प्रताड़ित किया कि आत्महत्या का कदम उठाने  पर सोचने लगा. एसपी की प्रताड़ना का शिकार महिला अधिकारी भी है, लेकिन डर के कारण सामने नहीं आती. पिछले 4 महीने में एसपी ने इतना प्रताड़ित किया कि अब दो ही रास्ते बचे हैं-'अधिकाररियों से न्याय मांगू या फिर आत्महत्या कर लूं...'

Chhattisgarh News: पेंड्रारोड विशेष कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

नाबालिग लड़की के साथ नदी किनारे दुष्कर्म के मामले में विशेष अपर सत्र न्यायालय पेंड्रारोड ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है. विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने गौरेला थाना क्षेत्र के सधवानी गांव से जुड़े इस जघन्य अपराध में आरोपी रामकुमार भरिया को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह मामला 17 दिसंबर 2024 का है.

अदालत के अनुसार, 17 दिसंबर 2024 को सधवानी क्षेत्र में 16 वर्ष से कम उम्र की नाबालिग पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ आग ताप रही थी. इसी दौरान उसकी बहन घर के भीतर चली गई, तभी आरोपी मौके पर पहुंचा और नाबालिग लड़की को जबरन नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर गौरेला थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और आरोपी को अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

 

CM Vishnu Deo Sai helicopter breaks down: नारायणपुर दौरे के दौरान विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर खराब

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर के दो दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान उनका हेलीकॉप्टर खराब हो गया. जांच में पाया गया कि हेलीकॉप्टर में फॉल्ट है. फिलहाल BSF के हेलीकॉप्टर से सीएम साय रायपुर के लिए रवाना हुए.

Theft in Sheopur: श्योपुर में एक TI और दो ASI सहित चार घरों में चोरी

श्योपुर मे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं. आम आदमी की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस भी चोरों के निशाने पर है. जिले के कई इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा. चोरों ने एक रात में ही पुलिस लाइन में चार घरों के ताले चटकाये. 

दरअसल, चोरों ने पुलिस लाइन में एक TI और दो ASI सहित चार घरों में बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. रायपुर मंत्रालय में शिवराज सिंह चौहान समीक्षा बैठक ले रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के किसानों से सीधा संवाद किया. अब या रायपुर के महानदी भवन  में मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News: DEO एफ. आर. वर्मा ने लिया एक्शन, तत्कालीन सहायक ग्रेड-02 माया कसार और योगेंद्र सिंह निलंबित

कवर्धा शिक्षा विभाग में 218 करोड़ रुपये की अनियमितता मामले में बड़ी कार्रवाई हुई. कवर्धा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ तत्कालीन सहायक ग्रेड-02  माया कसार और योगेंद्र सिंह कश्यप को जिला शिक्षा अधिकारी एफ. आर. वर्मा ने निलंबित कर दिया है.

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2023 से 2025 तक कैश बुक का संधारण नहीं किया गया, जिससे विभागीय आय-व्यय का मिलान प्रभावित हुआ है. मामले में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल को स्पष्टीकरण जारी किया गया है. सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

Train Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के एमसीबी में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, यातायात प्रभावित

एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा सामने आया है. दोपहर करीब 12 बजे चिरमिरी से टाइगर हिल कोयला लेने जा रही मालगाड़ी क्रमांक एस.जी.एन.ई. 125 का दो डिब्बा लाइन नंबर 4 पर पटरी से उतरकर पलट गया. डिब्बे में लदा कोयला ट्रैक पर बिखर गया. हादसा दर्रीटोला स्टेशन के पास किमी 952/17 से 952/19 के बीच हुआ. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

रेलवे प्रबंधन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए टीम भेजी जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना लाइन नंबर 4 पर हुई है, जबकि मुख्य लाइन सुरक्षित है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही जारी रखी गई है. हालांकि कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी हो सकती है. मौके पर रेलवे का अमला राहत और बहाली कार्य में जुटा हुआ है.

Missing Atif Ali body found: लापता आतिफ अली का बेड में मिला शव

इंदौर एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर से शुक्रवार शाम लापता हुए 13 वर्षीय आतिफ अली का शव चौथी मंजिल स्थित फ्लैट के अंदर बेड में मिला. पुलिस मौके पर जांच पड़ताल जारी. प्रारंभिक जांच में पाया कि  गला दबाकर पहले हत्या की गई और पिर शव को बेड में छिपाया गया.

Physiotherapist commits suicide: जबलपुर में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदा फिजियोथेरेपिस्ट

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां यश हाइट अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 29 वर्षीय डॉ. भानु मोहर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दतिया के निवासी थे और पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट थे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.

Raipur Marine Drive: मरीन ड्राइव आने वाले लोगों को अब देना होगा पार्किंग शुल्क

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब यानि कि मरीन ड्राइव आने वाले लोगों को अब पार्किंग शुल्क देना होगा. मरीन ड्राइव के पास वाहन पार्क करने पर शुल्क लेने का ऐलान नगर पालिक निगम रायपुर ने कर दिया है. जगह-जगह इसको लेकर बोर्ड भी लगा दिए गए हैं. प्रति 4 घंटे के लिए कर पार्किंग करने पर ₹20 अदा करने होंगे. जबकि बाइक पार्किंग के लिए प्रति 12 घंटे के लिए ₹10 शुल्क रखा गया है.

Chhattisgarh Dhan Kharidi: 30 जनवरी को धान खरीदी पोर्टल को किया गया बंद, लाखों किसान रह गए वंचित

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से हुई और अंतिम तारीख से एक दिन पहले ही 30 जनवरी को खरीदी के पोर्टल को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते लाखों किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं. इसको लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टी के नेता किसानों के साथ कई सोसाइटी में धरना प्रदर्शन और रथ जगह कर रहे हैं. कांग्रेस ने किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही है. राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 27 लाख 53 हजार 7 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया था, जिसमें से 25 लाख 11 हजार 350 किसानों ने 9 करोड़ 79 लाख 94 हजार 672 किविंटल धान बेचे  हैं. 

छत्तीसगढ़  में 2 लाख 41 हजार 657 किसान अभी भी धान बेचने के लिए बचे हुए हैं, धन नहीं बिकने को लेकर कई जिलों में किसान समिति के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं कांग्रेस मैं भी धरना प्रदर्शन कर बचे हुए किसानों के धान खरीदने के लिए तारीख बढ़ाने की मांग की है.

Madhya Pradesh: सीएम मोहन यादव ने भैरव नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भैरवलोक का लोकार्पण करने के बाद भैरव नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. साथ ही मंदिर में ध्वजा चढ़ाया. इसके बाद संबोधित करने मंच पर पहुंचे. 

Indore Murder News: इंदौर में 13 साल के बच्चे की हत्या, बेड में मिला शव

Indore Crime News: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर ककड़ इलाके में 13 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई.  मृतक की पहचान अली कादरी पिता आफताब कादरी के रूप में हुई है. अली शुक्रवार 30 जनवरी 2026 की रात घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वह दो अनजान लोगों के साथ जाता हुआ नजर आया. इसके बाद परिजनों ने एमआईजी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. तलाश के दौरान पुलिस को खून से सना जैकेट और एक बैग मिला. इसके बाद पुलिस ने इलाके की एक बिल्डिंग में सर्चिंग शुरू की. चौथी मंजिल स्थित एक् फ्लैट के अंदर बेड से उसका शव बरामद किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. 

 

Indore News: दूषित जल से 30 मौतें, 85 वार्डों में वॉटर टेस्टिंग लैब बनेगी

 Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 30 लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से बीमार हुए. इस घटना के बाद नगर निगम ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. शहर के सभी 85 वार्डों में वॉटर टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी, ताकि सप्लाई होने वाले पानी की नियमित जांच हो सके. इसके लिए निजी एजेंसी की मदद से परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टेंडर भी जारी किया गया है. घटना के बाद नागरिकों में भय का माहौल है और लगातार शिकायतें मिल रही हैं. नगर निगम ने विशेष टीम गठित कर प्रभावित इलाकों में मौके पर जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि दूषित जल जैसी समस्या का जल्द समाधान हो सके. 

Balaghat News Today: 8वीं की छात्रा बनी मां, गांव के नाबलिग से संबंध

Balaghat 13-Year-Old Student Becomes Mother: बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम परसामऊ स्थित रहवासी छात्रावास की 13 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है. जिला परियोजना समन्वयक जीपी बर्मन ने बताया कि छात्रा की तबीयत अक्सर खराब रहती थी, जिस कारण वह अधिकतर समय अपने घर पर रहती थी. अब उसने एक बेटी को जन्म दिया है. पुलिस के अनुसार छात्रा के उसी गांव में रहने वाले नाबालिग युवक से संबंध थे. फिलहाल, मां और नवजात दोनों जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं और स्वस्थ बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Raipur News Today: मरीन ड्राइव पर पार्किंग का पैसा निगम लेगा, गारंटी आपकी

Raipur Municipal Corporation: रायपुर शहर का दिल कहे जाने वाले तेलीबांधा तालाब-मरीन ड्राइव में अब पार्किंग के लिए शुल्क देना होगा. नगर निगम ने कार के लिए चार घंटे पर 20 रुपये और बाइक के लिए 12 घंटे पर 10 रुपये शुल्क तय किया है. हैरानी वाली बात यह है कि शुल्क लेने के बावजूद नगर निगम ने पार्किंग में खड़े वाहनों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं लेगा. वाहन या उसमें रखा सामान चोरी होने पर निगम की कोई जिम्मेदार नहीं होगी. मेयर मीनल चौबे ने कहा कि यह फैसला अव्यवस्थित पार्किंग रोकने और व्यवस्था सुधारने के लिए लिया गया है.  

Mandla News Today: लड़ते-लड़ते कूदा, दुकान में घुसा सांड, कभी देखी है ऐसी छलांग

Viral Video: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में तहसील के समाने दो सांड आपस में लड़ रहे थे. लड़ते-लड़ते यह सांड एक जरनल स्टोर के पास आ गए. दुकान मालिक ने दोनों को पानी डालकर भगाने का प्रयास किया, इस दौरान एक सांड छलांग लगाकर दुकान में घुस गया. इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. जैसे-तैसे दुकान मालिक ने सांड को बाहर निकाला. यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Raipur News Today: मध्यान भोजन रसोइया संघ के सदस्यों पर FIR

Mid Day Meal Cooks Association Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मध्यान भोजन रसोइया संघ के सदस्यों पर अभनपुर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. यह FIR रसोइया संघ के अध्यक्ष रामराज्य कश्यप समेत 500–600 रसोइया संघ के सदस्यों पर की गई हैं. सभी ने गुरुवार-शुक्रवार (30 जनवरी 2026) की दरमियानी रात तूता अभनपुर ब्रिज पर चक्काजाम कर तोड़फोड़ की थी. पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही है.

Bilaspur CG News Today: घर में अचानक जमीम के अंदर से फूट पड़ा फव्वारा

Bilaspur Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के उसलापुर स्थित गोकुलधाम क्षेत्र में 30 जनवरी 2026 को एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, यहां एक प्लॉट में हेवी मशीन से बोरिंग का काम चल रहा था. इस दौरान अचानक हाई प्रेशर बनने से पड़ोस के घर का पुराना बोर जमीन सहित फट गया. तेज दबाव के कारण बोर से पानी फव्वारा फूट पड़ा, यह इतना तेज था कि इससे मकान का पूरा फर्श उखड़ गया. घटना के समय मकान मालिक वहीं मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया. कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है.

Chhatarpur Crime Today: शराब के नशे में शैतान बना बेटा, पुलिस को भी नहीं बख्शा

Chhatarpur Crime News: छतरपुर जिले में शराब के नशे में बेटा ऐसा शैतान बन गया. उसने अपने माता-पिता और मासूम भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी उसने डंडे बरसाने शुरू कर दिए. आधी रात को हुई इस हिंसा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर रही है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Doda Weather Today Snowfall: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की रजाई, शोर छुट्टी पर गया

Jammu-Kashmir Doda Snowfall: डोडा (जम्मू-कश्मीर ) में हिमपात जारी है. सर्द मौसम में सुबह लोगों की आंख खुली तो खिड़की के बाहर देखने पर ऐसा लगा मानों पहाड़ों ने बर्फ की सफेद रजाई ओढ़ रखी हो. हरे-भरे पेड़ बर्फ की टोपी पहने हुए नजर आए. न्यूज एजेंसी एएनआई ने हिमपात का करीब ढाई मिनट का एक वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे शोर छुट्टी हो. और मन को सुकून मिल रहा हो. देखें वीडियो...

Bhairav Temple Rewa: लेटे हुए भैरव बाबा की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति

Bhairav Temple Rewa News: रीवा जिले की कैमोर पहाड़ श्रृंखला में स्थित प्राचीन शिवधाम 'भैरवलोक' एक बार फिर विंध्य अंचल की आस्था का बड़ा क्रेंद बनने जा रहा है. इतिहासकारों के अनुसार, यहां करीब 1500 साल पहले बनी भैरव बाबा की लेटी हुई मूर्ति है, जो दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 31 जनवरी 2026 को नवनिर्मित भैरव नाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Sidhi News Today: मुरैना से सीधी लाया गया नर घड़ियाल, बढ़ाएगा परिवार

Sidhi Crocodile Sanctuary: सीधी जिले की सोन नदी स्थित घड़ियाल अभयारण्य में वंश वृद्धि के उद्देश्य से मुरैना से एक नर घड़ियाल लाया गया है. वन विभाग के अनुसार, सोन घड़ियाल अभयारण्य के जोगदह क्षेत्र में लंबे समय से नर घड़ियालों की कमी बनी हुई थी, जिससे प्रजनन प्रभावित हो रहा था. पहले लाया गया नर घड़ियाल पानी के तेज बहाव में बह गया था. इसी कमी को पूरा करने के लिए मुरैना से लाए गए नर घड़ियाल को जोगदह घाट में सुरक्षित रूप से स्वतंत्र छोड़ दिया गया है. इससे अभयारण्य में घड़ियालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. 

kerala Food Poisoning Case: पांच की मौत, रिसोर्ट के मैनेजर-संचालक पर 16 लाख का जुर्माना

kerala Food Poisoning Case: मध्य प्रदेश के खजुराहो में फूड पॉइजनिंग मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी. जांच के बाद गौतम होटल एंड रिसोर्ट के मैनेजर और संचालक पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही होटल प्रबंधन पर एफआईआर भी दर्ज की गई है. इससे पहले खाद्य अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है. खाद्य पदार्थों के नमूने भोपाल लैब में जांचे गए, जहां वे असुरक्षित और अवमानक पाए गए. कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उल्लंघन की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई की. 

Shivraj Singh Chouhan Chhattisgarh visit: रायपुर पहुंचे शिवराज सिंह, कहा- किसानों से संवाद करने आया हूं

Shivraj Singh Chouhan Chhattisgarh Visit Today: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. शनिवार (31 अगस्त 2026) को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वे रायपुर पहुंचे. इस दौरान एएनआई से बात करते हुए शिवराज सिंह ने कहा- "मैं किसानों से संवाद करने के लिए आया हूं. दुर्ग जिले में किसानों के बीच खेतों में जाकर संवाद करूंगा. किसान मेले में हिस्सा लूंगा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से भी मुलाकात करके कृषि व ग्रामीण विकास की योजनाओं पर चर्चा करेंगे". 

Betul News Today: बैटरी साइकिल में ब्लास्ट, दिव्यांग की मौत

बैतूल जिले के सारनी में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे जस्तम चौक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. दिव्यांगों को दी जाने वाली तीन पहिया बैटरी चालित साइकिल की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे साइकिल में आग लग गई. हादसे में बुरी तरह झुलसे दिव्यांग युवक की मौके पर ही मौत हो गई. उसकी पहचान सुनील कुमार लोखंडे (गुड्डू), पिता बलीराम लोखंडे के रूप में हुई है. सुनील लोगों को पढ़ाकर अपना जीवनयापन करता था.  यहां, एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

MP Weather Update: प्रदेश में गिर सकते हैं ओले

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्वी हवा के एक्टिव होने से एक बार भी मौसम (MP Ka Mausam) ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो दिन तापमान में गिरावट होने की संभावना नहीं है. हालांकि, इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवा और ओले गिर सकते हैं. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Dinner With Soldiers: सीएम विष्णु देव साय ने जवानों को परोसा खाना

नारायणपुर स्थित ITBT बटालियन परिसर में सीएम साय ने आईटीबीटी, सीआरपीएफ, कोबरा, बीएसएफ, डीआरजी और सीएएफ़ के वीर जवानों की हौसला बढ़ाया. उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ डिनर किया. सीएम ने खुद अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...


‘शुभम से शादी करवाओ मां दंतेश्वरी’, वैलेंटाइन डे से पहले दानपेटी में मिलीं 3 अर्जियां पढ़ें

Valentine 2026: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर (Danteshwari Temple) में प्रेम पत्र (Love Letters) और मनोकामनाओं (Wishes) की सैकड़ों अर्जियां मिलीं हैं. तीन अर्जियों में लव मैरिज (Love Marriage), परीक्षा में सफलता (Exam Success) और बिछड़े यार (Lost Love) को वापस मिलाने की अरदास है. यहां एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...

Pora Bai Case: कैसे पकड़ी गई CGBSE की फर्जी टॉपर पोराबाई?

Pora Bai Case CG: छत्तीसगढ़ के चर्चित पोराबाई नकल प्रकरण में 18 साल बाद चार दोषियों को अदालत ने पांच साल की कठोर सजा और जुर्माने की सजा सुनाई. जानिए, 500 में से 484 अंक लाने वाली CGBSE 2008 की फर्जी टॉपर पोराबाई कैसे पकड़ी गई थी? यहां एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Bride Robber Arrested In Ujjain: शादी के 8 दिन बाद भाग रही थी दुल्हन, दूल्हे ने पकड़ा

Ujjain News Today: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. भाटपचलाना क्षेत्र के ग्राम मसवाड़ियाधार के रहने वाले किसान दिलीप खुंडिया (30) की शादी पायल (22) से 1.40 लाख रुपये में तय कराई गई थी. 90 हजार रुपये पहले दिए गए थे, बाकी शादी के दिन दिए गए. 20 जनवरी को गजनीखेड़ी मंदिर में दोनों की शादी हुई. लेकिन, आठ दिन बाद 29 जनवरी को पायल घर से भागने लगी, लेकिन दिलीप ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद मिलने के बाहने से दलाल मुकेश को बुलाया और पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने जुनेद को पकड़ा और फिर तीनों को जेल भेज दिया. एक आरोपी लखन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

Sunetra Pawar First Female Deputy CM: सुनेत्रा पवार आज बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद उनकी विरासत पत्नी सुनेत्रा पवार संभालेंगी. शनिवार 31 जनवरी 2026 को वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. अजित दादा के जाने के बाद यह पद खाली हो गया था. एक क्लिक पर पढ़िए, Sunetra Pawar Profile

Abujhmad Peace Half Marathon: आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी दौड़े

नारायणपुर जिले की शान अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पांचवें संस्करण का भव्य आगाज हुआ. मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया. इस बार आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी दौड़ में शामिल हुए. मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सहित बस्तर आईजी मौजूद रहे. छह हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया, दौड़ नारायणपुर जिला मुख्यालय से शुरू होकर अबूझमाड़ के बासिंग में खत्म हुई. 

Abujhmad Peace Half Marathon: सीएम साय हाफ मैराथन में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय नारायणपुर जिले में आयोजित "अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन फ्लेग ऑफ कार्यक्रम" में शामिल हुए. इस मैराथन में हजारों लोगों ने भाग लिया और सर्द मौसम में दौड़ लगाते नजर आए.

CM Mohan Yadav Visit Today: आज कब कहां रहेंगे सीएम यादव?

  • सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 
  • दोपहर 12:30 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से रीवा के लिए प्रस्थान 
  • 01:50 बजे रीवा (गुढ़) पहुंचेंगे और भैरव बाबा मंदिर में दर्शन करेंगे
  • 2:20 पर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे 
  • 3:40 पर (मेडिकल कॉलेज): श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय एवं संजय गांधी स्मृति अस्पताल में पुनर्निर्माण और सुपर स्पेशलिटी भवन विस्तार कार्यों का निरीक्षण करेंगे 
  • शाम 5:55 बजे भोपाल वापस लौटेंगे  

Close