1 month ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live Updates: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 8 फरवरी को शहडोल का दौरा किया. उन्होंने जयसिंहनगर के गंधिया गांव में स्थित पवित्र सीतामढ़ी धाम पहुंचकर माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री 767 करोड़ रुपये की लागत वाले 142 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर शहडोल को विकास की नई सौगात दी.

वही मुख्यमंत्री ने धनपुरी में नगरपालिका द्वारा करोड़ो की लागत से निर्मित धनपुरी वाटर पार्क का उद्घाटन किया और SECL द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि के 15 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए. इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. उन्होंने रविवार को LWE पर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक ली. इस दौरान छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा के नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर चर्चा की.

यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की शनिवार, 7 फरवरी 2026 की ताजा खबरें...

Feb 08, 2026 22:08 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: सीएम यादव ने शबरी माता की मूर्ति का किया अनावरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब माता शबरी के भक्ति के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएंगे।  मुख्यमंत्री ने समारोह में 767 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

Feb 08, 2026 21:07 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: पूर्व प्रदेश कांग्रेस सरकार ने माओवादियों को प्रश्रय दिया- अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में ऑर्गनाइजर के कॉनक्लेव में कहा कि ‘मैं भूपेश बघेल के समय भी केंद्रीय गृह मंत्री रहा था. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह कह सकता हूं कि बघेल जी की सरकार ने माओवादी आतंक को प्रश्रय दिया था. मैं समझ नहीं पाता हूं कि कैसे कोई शासन किसी हथियारबंद समूह को प्रश्रय दे सकती है.’

Advertisement
Feb 08, 2026 20:52 (IST)

MP-Chhattisgarh Live News: लूट और अपहरण के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

एमपी के सागर में गोपालगंज थाना पुलिस ने लूट और अपहरण की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसबीआई कियोस्क बैंक के पास से मोटरसाइकिल लेकर एक शख्स खड़ा था. इसी दौरान आरोपी धीरज कोरी (34), अमन अहिरवार (22), विवेक जैन (23) एवं एक विधि विरुद्ध बालक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो से मौके पर पहुंचे और लूट और अपहरण की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला. 

Feb 08, 2026 20:12 (IST)

Durg Crime News: पिछले कुछ महीनों से दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. जांच में सामने आया कि चोर बाहर से आकर वारदात को अंजाम देते हैं. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो दिन में रायपुर में इडली-डोसा बेचते थे.

Feb 08, 2026 19:24 (IST)

Ujjain News: अभिनेत्रियों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, रागिनी MMS 3’ और ‘लॉक अप’ की सफलता के लिए की प्रार्थना

Ujjain Mahakaleshwar Mandir: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार ख्यात हस्तियां आ रही हैं. रविवार को फिल्म ओर टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर भी अपनी टीम के साथ बाबा महाकाल के दर पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने टीवी एक्ट्रेस दीप शिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव के साथ महाकाल के दर्शन किए. साथ ही गर्भगृह की देहरी से पूजा कर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही ‘रागिनी MMS 3’ और ‘लॉक अप’ की सफलता की प्रार्थना की. इससे पहले दिन में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था. 

Feb 08, 2026 18:37 (IST)

Amit Shah: हमारी विचारधारा का व्यक्ति अच्छा काम करता है, बोले अमित शाह

Amit Shah In Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिफ्टिंग द लेंस कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने संघ और भाजपा की विचारधारा की जमकर तारीफ की. शाह ने मंच से कहा, हमारी विचारधारा से निकला हुआ व्यक्ति जब कोई काम करता है, तो वह अच्छा होता है. उन्होंने कहा कि जो लोग केवल एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से काम करते हैं, वहां आंध्र और तेलंगाना जैसी कटुता आ जाती है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर


Advertisement
Feb 08, 2026 18:14 (IST)

Bandhavgarh Tiger Reserve: ऊंची छलांग और दो शावकों ने किया शिकार, देखें वीडियो

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बार फिर रोमांच से भर देने वाला दृश्य सामने आया है. ताला मार्ग पर कोलुआवाह के पास सड़क किनारे घास के मैदान में दो शावकों का चीतल का शिकार करने का नजारा देखने को मिला. इस पूरी घटना को वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शावक पहले घास में छिपकर शिकार की ताक में बैठे थे. जैसे ही चीतल उनके करीब पहुंचा, शावकों ने अचानक तेज रफ्तार में हमला किया और छलांग लगाकर चीतल का शिकार कर लिया. सड़क के बेहद करीब हुए इस शिकार का नजारा देखकर मौके पर मौजूद राहगीर रोमांचित हो उठे. 

Feb 08, 2026 17:57 (IST)

Surajpur Crime News: एनीकेट में नहाने गए दो दोस्त डूबे

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एनीकेट में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए. दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे. नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए. घबराए दोस्तों ने तुरंत घर वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है. गोताखोरों और बचाव दल द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है. मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के महोरा एनीकेट का बताया जा रहा है.  

Advertisement
Feb 08, 2026 17:47 (IST)

Khargon Crime News: हनीट्रैप करने वाली तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Honey Trap Case: खरगोन जिले के सनावद में हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है, इनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. गिरोह में शामिल महिलाएं आम लोगों को घर बुलाती थीं और उनके साथी मोबाइल छिपाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे. जिसे वायरल करने और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर वे लाखों रुपये वसूलते थे. गिरोह के चंगुल में फंसे एक यवुक ने 2.50 लाख रुपये मांगने का केस दर्ज कराया था. एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत ने बताया कि मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी सनावद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने फरियादी के बताए अनुसार घर में दबिश दी, जहां वैजन्ती नाम की महिला मिली. पूछताछ में उसने अपने दो अन्य महिला साथियों और समीर व सावन के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया.  

Feb 08, 2026 17:25 (IST)

Gwalior Rape Case: मौसेरे भाई ने मुस्लिम दोस्त के साथ बहनों से किया दुष्कर्म, एक शादीशुदा

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 साल की विवाहिता और उसकी नाबालिग बहन के साथ मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया. घटना चार महीने पहले बिजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िताओं को डरा-धमका और उनसे 40 हजार रुपए व चांदी की पायल लेकर भाग गए. डरी-सहमी बहने पहले तो शांत रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर वे 7 फरवरी 2026 की  रात थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया.  एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Feb 08, 2026 17:17 (IST)

Hanuman Chalisa: छतरपुर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ

Chhatarpur Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में 12 फरवरी को सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन होगा. सुबह 7 बजे सुंदरकांड पाठ शुरू होगा, 10.30 बजे हनुमान चालीसा का संकल्प लिया जाएगा और 11 बजे सवा लाख हनुमान चालीसा का शुभारंभ होगा. इसमें कम से कम 11 हजार श्रद्धालु एक साथ पाठ करेंगे. कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलेगा. बागेश्वर धाम के मंहत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संकल्प है कि हनुमान चालीसा देश में हर गांव, हर घर तक पहुंचे, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बन सकेगा.

Feb 08, 2026 17:04 (IST)

Illegal Abortion: 16 हजार रुपये में डॉक्टर ने किया नाबलिग का गर्भपात

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के बड़ामलहरा सिविल अस्पताल में नाबालिग अविवाहित लड़की का गर्भपात कराने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि यह प्रक्रिया नर्सिंग अफसर प्रीति दुबे ने की थी और इसके बदले पीड़िता से 16 हजार रुपये भी लिए गए थे. नियमों के अनुसार गर्भपात केवल अधिकृत डॉक्टर ही कर सकते हैं, लेकिन यहां बिना अनुमति और तय प्रक्रिया के एमटीपी एक्ट का उल्लंघन किया गया. मामला वर्ष 2025 का है, जांच में संबंधित डॉक्टर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है. बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को बिना सूचना दिए मरीज को मैनेज किया गया और रेफरल स्लिप पर दूसरे डॉक्टर का नाम लिख दिया गया. जिला और भोपाल स्तर पर हुई जांच में नर्सिंग अफसर को दोषी माना गया है. रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Feb 08, 2026 16:23 (IST)

Sagar Atal Park: अटल पार्क में कपल की अश्लील हरकतें

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल अटल पार्क इन दिनों गलत कारणों से चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्क की व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कुछ युवक-युवतियां सार्वजनिक मर्यादा को नजरअंदाज करते हुए आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त दिख रहे हैं. तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क का उद्देश्य स्वस्थ और संस्कारित वातावरण देना था, लेकिन हालात उलट हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच रुपये का टिकट लेकर लोग घंटों अनुचित व्यवहार करते हैं, जिससे परिवार और बुजुर्ग असहज हैं. लोगों ने निगम और पुलिस से सख्त निगरानी व कार्रवाई की मांग की है.

Feb 08, 2026 16:14 (IST)

शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल

Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह 'मामा' के नाम से भी पहचाने जाते हैं. वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, मामा का नाम उन्हें प्रदेश में ही मिला है. ऐसे में प्रदेश और यहां के लोगों ने उनका लगाव ही अलग ही, जो समय समय पर सामने भी आता है. शिवराज मामा का यह लगाव एक फिर सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो शिवराज सिंह ने अपने अकाउंट से भी पोस्ट किया है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Feb 08, 2026 16:04 (IST)

MP 10th-12th Board Exam: सेवानिवृत्त शिक्षक को बनाया पर्यवेक्षक

MP 10th-12th Board Exam Date: मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 10 फरवरी से होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर जहां बोर्ड गंभीर दिख रहा है, वहीं श्योपुर का शिक्षा विभाग लापरवाह नजर आ रहा है. जिले में तैयारियों के बीच एक बड़ी चूक सामने आई है. जिला शिक्षा अधिकारी एम एल गर्ग ने विजयपुर विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गसवानी केंद्र के लिए ड्यूटी सूची जारी की, जिसमें 15वें नंबर पर रतिराम जाटव का नाम है. हैरानी की बात यह है कि रतिराम 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, फिर भी उन्हें पर्यवेक्षक बना दिया गया. मामला उजागर होने पर डीईओ ने बीईओ और परीक्षा शाखा प्रभारी को नोटिस देने की बात कही. 

Feb 08, 2026 15:04 (IST)

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गुंडागर्दी

मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी की गुंडागर्दी देखने को मिली है. उसने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों नयन और प्रखर शर्मा पर हमला कर दिया. इससे एक युवक के सिर में चोट आई है और खून बहना शुरू हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना राऊ थाना क्षेत्र के कैट रोड पर हुई, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. 20 दिन पहले हुए विवाद के चलते यह मारपीट रंजिश के चलते की गई.

Feb 08, 2026 15:01 (IST)

मंदसौर में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Drugs Factory in Mandsaur: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बनाने का केमिकल और उपकरण जब्त किए गए हैं, जबकि मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार, गांधी सागर के बैकवॉटर से सटे सूर जना गांव के दुर्गम क्षेत्र में खेत में बने कमरे में ड्रग्स फैक्ट्री चल रही थी. वहां से 12 किलो 600 ग्राम क्रूड एमडीएमए जब्त किया गया. पुलिस ने दीपक और सुमित को मौके से पकड़ा है.

Feb 08, 2026 14:50 (IST)

दोस्त के साथ मिलकर मिलकर सगी मौसेरी बहनों के साथ किया दुष्कर्म

Gwalior Rape Case: ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है. मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मौसी की लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है. दोनों आरोपियों ने दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया. इसमें बहन शादीशुदा है, जबकि दूसरी नाबालिग है. मौसेरे भाई और उसके दोस्त अमन खान ने वारदात को अंजाम को अंजाम दिया. दोनों आरोपी देर रात होने का हवाला देकर पीड़ित बहनों के घर पर रुके थे. आरोपी दुष्कर्म के बाद घर से 40 हजार नगद और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए. पीड़ित नाबालिग बहन को एक आरोपी ने शादी का झांसा दिया था. घटना 26 सितंबर 2026 की है, लेकिन डर के कारण दोनों चुप रही थीं. शादीशुदा महिला का पति अहमदाबाद में काम करता है.

Feb 08, 2026 14:42 (IST)

Amit Shah Meeting in Raipur: अमित शाह की बैठक कौन-कौन हुआ शामिल

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

Feb 08, 2026 14:37 (IST)

2026 में होनी थी शादी, सरपंच पुत्र ने उठाया आत्मघाती कदम

MP News : दतिया जिले में बीते शनिवार को एक सरपंच पुत्र ने देसी कट्टे से खुद गोली मार ली. आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. पुत्र वियोग में आहत सरपंच का कहना है कि वो पुत्र की आत्महत्या के कारणों से बिल्कुल अंजान हैं. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 08, 2026 14:24 (IST)

भोपाल में कामवाली बाई के बेटे ने घर को लूटा

Bhopal Woman Hostage Loot: भोपाल में दिनदहाड़े लूट की वारदात का खुलासा हो गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है, जो पीड़िता के घर में काम करने वाली बाई का बेटा है. आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने बताया कि गोलू हाल ही में धारा 307 के एक मामले में जमानत पर छूटा था. आरोपी के पास से लूटी गई नकदी बरामद कर ली गई है, जबकि अन्य पहलुओं की जांच जारी है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 08, 2026 14:07 (IST)

CG 10th and 12th Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा के लिए एमपी-सीजी तैयार

MP 10th and 12th Board Exam 2026: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुमार पर हैं. बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए MP बोर्ड (MPBSE) और CG बोर्ड (CGBSE) द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है. मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी शुरू होंगी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 08, 2026 13:39 (IST)

Woman Half Naked Body Found in Jungle: नर्मदापुरम के जंगलों में महिला की कई दिन पुरानी अर्द्धनग्न लाश मिली

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले के पिपरिया डोकरीखेडा के जंगल में एक अज्ञात महिला की अर्द्धनग्न लाश मिली है. सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. महिला का शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है. वहीं, जिस तरह शव मिला है उससे लग रहा है कि महिला के साथ रेप (दुष्कर्म) किया गया और उसके बाद हत्या की आशंका है. वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है.

Feb 08, 2026 13:24 (IST)

Indore Hindi News: इंदौर के रिसॉर्ट में सिंगर से मारपीट

MP News in Hindi: इंदौर के लसूड़िया इलाके में शनिवार रात द एस्केप वर्ल्ड रिसॉर्ट (The Escape World Resort) में गायक पर हमला हो गया. एक कार्यक्रम में सिंगर निलेश (Singer Assault in Resort) के साथ मारपीट की गई. शराब के नशे में धुत युवकों ने गाना बंद करने का दबाव बनाया. युवकों का विरोध किया तो एक युवक ने माइक छीनकर निलेश को थप्पड़ जड़ दिया. विरोध करने पर अन्य साथी भी विवाद में कूद पड़े. इस दौरान रिसॉर्ट मैनेजर और स्टाफ ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने. उन्होंने मंत्री के नाम रौब दिखाया और धमकी दी. सूचना मिलते ही जब पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए. सिंगर निलेश ने लसूड़िया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

Feb 08, 2026 13:02 (IST)

अमित शाह और CM साय की बैठक शुरू, नक्सलवाद को लेकर चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं और रविवार दोपहर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ी बैठक शुरू हो गई है. बैठक में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कई प्रदेशों के डीजीपी सहित एसीएस गृह, सीआरपीएफ (CRPF) और कई अन्य सैन्य सुरक्षा के डीजीपी शामिल हैं. पहली बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की स्थिति और इंटेलिजेंस को लेकर चर्चा की जाएगी. दूसरी बैठक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर केंद्रित हो सकती है. केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने की तारीख 31 मार्च 2026 रखी है, जिसकी डेडलाइन के 51 दिन बचे हैं. इसलिए ये बैठकें बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. अमित शाह दो महीने पहले 28 से 30 नवंबर को भी डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल हुए थे.

Feb 08, 2026 12:47 (IST)

Fire in Raisen: रायसेन में ट्रांसफॉर्मर कंपनी में भीषण आग

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप स्थित अदिति ट्रांसफॉर्मर (Aditi Transformer Company Fire) कंपनी में भीषण आग लगने की सूचना है. मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

Feb 08, 2026 12:06 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: NSUI के जिलाध्यक्ष पर भड़के दिग्विजय सिंह- समझौता कर लो या फिर इस्तीफा दे दो

MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress Digvijaya Singh) इस समय सिवनी के दौरे पर हैं. परासपानी गांव में उनके कार्यक्रम के दौरान एक आदिवासी युवक ने भरी सभा में NSUI जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल पर जातिगत अपमान करने का आरोप लगाया है. मामले पर संज्ञान लेते हुए दिग्विजय सिंह ने मंच से धनंजय सिंह को कड़ी फटकार लगाई. दिग्विजय सिंह ने NSUI जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह से पूछा कि क्या तुमने आदिवासी को गाली दी. इस पर धनंजय ने कहा, "मैंने कोई गाली नहीं दी. एक आदिवासी बालिका का मामला है और वह बालिका भी आपके सामने पेश कर दूंगा. बस मैंने समझाया था."

इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पंद्रह दिन में या तो तुम इसे तैयार कर लो या फिर इस्तीफा दे दो. फिर धनंजय कहते हैं कि मैं सबूत आपके सामने पेश कर दूंगा. फिर दिग्विजय सिंह ने कहा कि समझौता करलो या फिर इस्तीफा दे दो.

Feb 08, 2026 11:25 (IST)

Child Attacked by Elderly with Axe: खेलते-खेलते घर पहुंचे बच्चे को पड़ोसी बुजुर्ग ने मारी कुल्हाड़ी

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर के अंदर खेल रहे 2.5 वर्षीय बच्चे पर पड़ोसी बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया, बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह खेलते-खेलते पड़ोसी के आंगन तक पहुंच गया. मामला उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव का है. बच्चा खेलते-खेलते जब पड़ोसी परदेशी देवांगन (65) ने घर के अंदर पहुंच गया तो उसने हमला कर दिया. बच्चे को तुरंत दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार हो गया है.

Feb 08, 2026 10:50 (IST)

वाहनों को चुराता, फिर काटकर पुर्जे कबाड़ियों को बेचने वाला मैकेनिक गिरफ्तार

Vehicle Robbery in Durg: दुर्ग में एक शातिर वाहन चोर का खुलासा हुआ है. यह चोर कोई और नहीं, बल्कि एक गाड़ी मैकेनिक ही निकला. यह मैकेनिक शहर भर के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहन चोरी करता था. इसके बाद चोरी की गई गाड़ियों को काट-छांटकर उनके अलग-अलग पुर्जों को कबाड़ियों को बेच देता था. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक 10 से अधिक वाहनों को काटकर बेच चुका है. मैकेनिक की निशानदेही पर पुलिस ने इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग 7 लाख रुपये का चोरी का सामान (वाहन के पुर्जे) बरामद किया गया है.

Feb 08, 2026 10:32 (IST)

MP News in Hindi: धार में पेड़ पर चढ़ गए दो तेंदुआ शावक, कुत्तों ने किया था हमला

Dhar News: धार जिले के कुक्षी वन परिक्षेत्र के कुडर्दीपुरा गांव में तेंदुए के 2 शावकों (Leopard Cubs) के दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि गांव के पास एक पेड़ पर दो तेंदुआ शावक चढ़े हुए हैं. सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी विजयानंथम टीआर के निर्देशन में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. वन अमले ने पहले मौके पर एकत्रित भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया. वन विभाग ने पुष्टि की कि दोनों तेंदुआ शावक पेड़ पर चढ़े हुए थे. भीड़ हटने के बाद एक शावक पेड़ से नीचे उतरा, जिसे देखकर वन अमले को उसके घायल होने का अंदेशा हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के आवारा कुत्तों ने दोनों शावकों पर हमला कर दिया था, जिससे बचने के लिए वे पेड़ पर चढ़ गए थे. स्थिति सामान्य होने पर दूसरा शावक जंगल की ओर भाग गया.

Feb 08, 2026 10:25 (IST)

Gwalior Mining Mafia: फायरिंग के बाद प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक खदान बंद कराई

MP News in Hindi: ग्वालियर के बिलौआ में खदान माफिया के बीच फायरिंग और फिर आरोपियों को पुलिस द्वारा वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने खनिज माफिया के खिलाफ बड़ी छापामार कार्रवाई की. इस दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर 80 डंपर अवैध बोल्डर मिला, जिसे जब्त किया गया. जांच के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर जांच के निर्देश दिए गए. साथ ही जांच होने तक यथास्थिति काम बंद करने के भी निर्देश खदान संचालक को दिए गए हैं.

Feb 08, 2026 09:57 (IST)

Pandhurna Car Fire and Death: एमपी में चलती कार बनी आग का गोला, थोड़ी ही देर में जलकर हुई राख

Madhya Pradesh Hindi News: पांढुर्णा जिले के सौसर तहसील स्थित आमला खुटामा के पास एक चलती क्रेटा कार में अचानक आग लग गई. शनिवार रात हुई घटना में कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल गए. सौसर थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही क्रेटा कार में तीन लोग सवार थे. इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थीं. जैसे ही कार आमला खुटामा के पास पहुंची, उसमें चिंगारी के साथ आग लग गई. आग लगते देख ड्राइवर ने तुरंत कार रोकी और तीनों सवारियां को छोड़कर भाग निकले. देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई.

Feb 08, 2026 09:56 (IST)

घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में घर पर अकेली रहने वाली महिलाओं के लिए काल बनकर उभरे एक सीरियल किलर को शनिवार को बलौदा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घर की अकेली रह रहीं महिलाओं की रेकी कर रेप और हत्या को अंजाम देने वाला सीरियल किलर एक दिव्यांग बताया जा रहा है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 08, 2026 09:39 (IST)

CGBSE Exam: 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा

CG Hindi News: बेमेतरा जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education) की ओर से आयोजित होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शिक्षा विभाग से पूरी कर ली गई है. जिले में कुल 168 हायर व हायर सेकेंडरी स्कूल हैं. इस वर्ष 20,719 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें दसवीं में 12,195 व 12वीं में 8,534 परीक्षार्थी शामिल हैं. जिले में विभाग की ओर से 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है. साथ ही परीक्षार्थियों से भी किसी प्रकार का तनाव नहीं लेने के लिए उन्हें समझाया जा रहा है.

Feb 08, 2026 09:34 (IST)

Opium Crop Destroyed by Hailstorms in Neemuch: ओलावृष्टि से अफीम की फसल तबाह, किसानों को जल्द राहत का भरोसा

Madhya Pradesh Hindi News: विगत 2 फरवरी को नीमच जिले में कई स्थानों पर हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी. जिले की जीरन तहसील क्षेत्र के भंवरासा गांव सहित आसपास के कई गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. सबसे अधिक असर अफीम की फसल पर देखने को मिला है. उल्लेखनीय है कि नीमच–मंदसौर जिला देश के कुल अफीम उत्पादन का 40 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है. इस समय अफीम की फसल अपने पूरे यौवन पर थी और अधिकांश खेतों में फसल पूरी तरह तैयार अवस्था में थी, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी फसल को चौपट कर दिया.

Feb 08, 2026 09:32 (IST)

ग्वालियर में स्कूल बसों की हालत खराब

ग्वालियर में बच्चों को स्कूल ले जा रही 500 में से 200 बसें ऐसी निकलीं हैं, जिनमें सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं थे. 73 बसें खटारा पड़ी हुई हैं. परिवहन विभाग का दावा है कि सभी स्कूल बसों में GPS के साथ-साथ व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाई जा रही है. स्कूली वाहनों में सुरक्षा के लिहाज से सुप्रीम कोर्ट ने अलग से गाइडलाइन जारी की हुई है, लेकिन  गाइडलाइन का पालन सिर्फ हवा हवाई तरीके से होता नजर  आ रहा है. 

Feb 08, 2026 09:20 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: आज रायपुर आएंगे मनोहर लाल

CG News: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वह, दोपहर 12:15 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रायपुर एयरपोर्ट से वह सीधे राज्य अतिथि गृह पहुना जाएंगे और दोपहर एक बजे न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे. जहां से वह निजी होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.  बजट संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और बजट के तमाम पहलुओं और योजनाओं पर चर्चा करेंगे. 

Feb 08, 2026 09:17 (IST)

छत्तीसगढ़ में 7 दिन तक नहीं होगा अधिकतम तापमान में बदलाव

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में रात में हल्की ठंड बनी रहेगी. न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है. सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री C और 15 डिग्री C के आसपास रहने की संभावना है. प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

Feb 08, 2026 09:12 (IST)

MP News: सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप कर्मियों पर चाकू और पत्थर से हमला

जबलपुर के गौर-सालीवाड़ा के रिलायबल पेट्रोल पंप में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में चाकू और पत्थर चल गए. पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर बाइक सवार युवकों और उनके साथियों ने हमला कर दिया. इस दौरान दो कर्मचारी घायल हो गए. इस दौरान युवकों ने पत्थरबाजी भी कर दी. विवाद की सूचना मिलते ही गौर पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब सभी हमलावर मौके से फरार हो गए. घायल पेट्रोल पंप कर्मी मुकुंद यादव ने बताया कि बाइक सवार सिगरेट पीते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे थे. अग्नि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पंप कर्मी ने उन्हें सिगरेट फेंकने को कहा तो युवकों ने विवाद करते हुए पंप कर्मी से मारपीट शुरू कर दी.

Feb 08, 2026 08:17 (IST)

आज अमित शाह के साथ चलेगा बैठकों का दौर

वह आज निजी होटल में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान सीएम विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे. बैठकों का दौर सुबह 11 बजे से शुरू होगा. पहली विभागीय बैठक 11 बजे से 12:45 तक होगी, दूसरी विभागीय समीक्षा बैठक 12:45 से 2 बजे तक होगी. दोपहर 2 से 3 बजे तक लंच होगा. 3 बजे से 4:15 बजे तक LWE क्षेत्रों की समीक्षा बैठक होगी. इस दौरान नक्सलवाद समेत सुरक्षा से जुड़े विषयों पर मंथन होगा. केंद्र व राज्य के अधिकारी भी बैठकों में शामिल रहेंगे. अमित शाह 9 फरवरी को बस्तर पंडुम के समापन समारोह में भी शामिल होंगे.

अमित शाह नक्सल मोर्चे से मिले इंटेलिजेंस इनपुट की समीक्षा करेंगे. केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने की तारीख 31 मार्च 2026 रखी है, जिसकी डेडलाइन के 51 दिन बचे हैं. इसलिए ये बैठकें बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. अमित शाह दो महीने पहले 28 से 30 नवंबर को भी डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल हुए थे.

Feb 08, 2026 08:06 (IST)

Tiger Kill Man in Madhya Pradesh: झोपड़ी से खींचकर युवक को जंगल ले गया बाघ

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बीते शुक्रवार देर रात सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के निकट अपनी झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति को बाघ खींचकर ले गया. बाघ के हमले के शिकार हुए युवक की मृत शरीर दूसरे दिन जंगल में क्षत-विक्षत मिला. पेशे से रसोइया का काम करने वाला मृतक घटना वाले दिन पचमढ़ी से लौटा था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 08, 2026 07:47 (IST)

MP News in Hindi: ग्वालियर में पति ने पत्नी को गोलियों से भूना

Husband Kills Wife: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पति ने पत्नी को गोली मार दी. उसने पत्नी के शरीर में आधा दर्ज से अधिक गोलियां मारी हैं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. हत्या की वजह आपस में विवाद बताया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी का है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 08, 2026 07:02 (IST)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम का अपडेट

CG Hindi News: छत्तीसगढ़ के मौसम में फिलहाल कोई बदलाव की संभावना नहीं है. अगले कुछ दिनों में यहां तापमान की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे ठंड से राहत मिल जाएगी. दिन भी मौसम साफ होने की वजह से धूप निकल रही है, जिससे दिन का तापमान बढ़ रहा है. छत्तीसगढ़ में अभी दिन में धूप की वजह से ठंड से राहत है, लेकिन रात में अभी भी सर्द हवा ने ठिठुरन बनाए रखी है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन आसमान साफ रहेगा और धूप निकलती रहेगी.

Feb 08, 2026 06:56 (IST)

Rajnandgaon Road Accident: राजनांदगांव में ट्रक के पीछे टकराई, 3 तीन की मौत

Bike Collide with Truck: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के फुलझर गांव में माजदा ट्रक के पीछे से मोटरसाइकिल टकरा गई,. बाइक पर पांच लोग सवार थे. हादसे में सूरज यादव (24) और दो अन्य बालकों की मौत हो गई. इसके साथ ही दो अन्य बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. बाइक सवार सभी लोग थनौद गांव से मंडई देख कर जराही जाने के लिए निकले थे. इस दौरान फुलझर के पास मोटरसाइकिल सामने जा रहे माजदा ट्रक के पीछे टकरा गई.

Feb 08, 2026 06:38 (IST)

CM Mohan Yadav in Shahdol: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज शहडोल प्रवास में

Madhya Pradesh Hindi News: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 फरवरी को शहडोल जिले के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री जयसिंहनगर के गंधिया गांव में स्थित पवित्र सीतामढ़ी धाम पहुंचकर माता शबरी की प्रतिमा (Mata Shabari Statue) का अनावरण करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री 767 करोड़ रुपये की लागत वाले 142 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर शहडोल को विकास की नई सौगात देंगे. वहीं, मुख्यमंत्री धनपुरी में नगरपालिका द्वारा करोड़ों की लागत से निर्मित धनपुरी वाटर पार्क का उद्घाटन करेंगे और SECL द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि के 15 हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे.

Feb 08, 2026 06:32 (IST)

Madhya Pradesh Weather: मौसम में उलटफेर, दिन में धूप की तपिश

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम बदल रहा है. अब शीतलहर गायब है और आसमान साफ होने के चलते धूप निकल रही है. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश, ओले से निजात मिल गई है. अब दिन में तो ठंड से राहत मिल गई है, लेकिन रात में सर्दी बाकी है. हालांकि अभी कुछ दिनों तक सुबह और शाम भी ठंड बरकरार रहेगी. मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह रात के तापमान (MP Temperature) में कोई गिरावट और बढ़त नहीं दिखेगी, लेकिन दिन में तापमान बढ़ेगा. अगले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे दिन में तापमान बढ़ सकता है.