विज्ञापन

नाग पंचमी से पहले MP में थम जाएंगे बसों के पहिए, किराया बढ़ाने की मांग पर बस ऑपरेटर्स का बड़ा ऐलान 

मध्य प्रदेश में 7 अगस्त रात 12 बजे से बसों के पहिए थम सकते हैं. बस ओनर्स एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है.

नाग पंचमी से पहले MP में थम जाएंगे बसों के पहिए, किराया बढ़ाने की मांग पर बस ऑपरेटर्स का बड़ा ऐलान 
mp bus strike before nag panchami bus operators fare hike demand august 7

मध्य प्रदेश में बस किराया वृद्धि सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 'मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन' ने बड़ा ऐलान कर दिया है. एसोसिएशन ने सरकार को दोटूक चेतावनी दी है कि अगर, उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो 7 अगस्त की रात 12 बजे के बाद (यानी 8 अगस्त से) पूरे प्रदेश में बसों का संचालन पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा. 

सागर में जुटे प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स

सागर में आयोजित एक अहम बैठक में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे बस संचालकों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया. ऑपरेटर्स का कहना है कि वे लंबे समय से यात्री किराया बढ़ाए जाने की मांग शासन के सामने उठा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
 mp bus strike before nag panchami: सागर में बस ओनर्स एसोसिएशन ने बैठक कर सरकार को दी चेतावनी.

mp bus strike before nag panchami: सागर में बस ओनर्स एसोसिएशन ने बैठक कर सरकार को दी चेतावनी.

1.25 रुपये से बढ़ाकर 2.50 रुपये प्रति किमी किराया करने की मांग

बस संचालकों के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में यात्री किराया 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित है, जिसे बढ़ाकर 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर किए जाने की पुरजोर मांग की जा रही है. ऑपरेटर्स का तर्क है कि बीते समय में डीजल की कीमतें, स्पेयर पार्ट्स, वाहनों का बीमा और अन्य परिचालन खर्च काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं. ऐसी स्थिति में मौजूदा पुराने किराए पर बसों का संचालन करना अब आर्थिक रूप से संभव नहीं रह गया है.

भोपाल मेट्रो का नया टाइमटेबल लागू, अब हर 15 मिनट में मिलेगी, टिकट पर भी डिस्काउंट  

त्योहारी सीजन और मेलों के बीच बढ़ेगी यात्रियों की मुसीबत

बस ऑपरेटर्स ने साफ कर दिया है कि यदि समय रहते उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 8 अगस्त से प्रदेशभर में बसों के पहिए पूरी तरह थम जाएंगे. गौरतलब है कि इस समय प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक मेले और कई बड़े आयोजन प्रस्तावित हैं. ऐसे में अगर बसों का पहिया थमता है, तो लाखों आम यात्रियों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. फिलहाल, सभी की निगाहें सरकार और बस ऑपरेटर्स के बीच होने वाली संभावित बातचीत पर टिकी हैं. अगर, समय रहते दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बनी, तो पूरे मध्य प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है. 

भोपाल के भूतिया स्टेशन की बदली किस्मत: 28 से रुकेंगी ट्रेनें, करोंद-छोला समेत यहां के लाखों यात्रियों को फायदा  

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close