MP Budget 2026: किसान, युवा, स्टूडेंट्स से महिलाओं तक... जानिए मध्य प्रदेश बजट में क्या-क्या मिलने की उम्मीद?

MP Budget 2026-27: मध्य प्रदेश के युवा, महिला, किसान, व्यापारी... सबकी निगाहें 18 फरवरी पर टिकी हैं, क्योंकि प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का 2026-27 का बजट पेश करेंगे. इस बजट में सरकार का फोकस किसान, युवा, स्वास्थ्य, पोषण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MP Budget 2026-27: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का 2026-27 का बजट पेश करेंगे.

Madhya Pradesh Budget 2026 Expectations: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का 2026-27 का बजट 18 फरवरी को पेश करेंगे. इसपर सबकी निगाहें टिकी हैं. यह डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट होगा. इस बजट में पंचायत और निकाय चुनावों की स्पष्ट झलक दिखने की संभावना है. इस बार बजट आकार 4.65 लाख करोड़ से अधिक का होगा. सूत्रों की माने तो राज्य की 10% औसत GSDP वृद्धि को देखते हुए इस बार बजट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है.

पहली बार ‘रोलिंग बजट' 

सरकार 18 फरवरी को अपना पहला डिजिटल और 'थ्री-ईयर रोलिंग बजट' पेश करने जा रही है. ऐसे में एक साथ तीन साल (2026-27 से 2028-29) की वित्तीय योजना इसे चुनावी रोडमैप के तौर पर भी देखा जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, इस बार का बजट सिर्फ एक साल का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि भविष्य की एक विस्तृत वित्तीय योजना होगी, जिसमें पूंजीगत व्यय बढ़ाने, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया है. 

जानिए MP बजट 2026-27 में किसके लिए क्या रहेगा?

स्वास्थ्य के क्षेत्र में: ‘सीएम केयर' योजना से सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का विस्तार, स्टेट कार्डियक सेंटर, अंग प्रत्यारोपण संस्थान, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर और हार्ट सुपर-स्पेशियलिटी विभाग 5 साल में 2,000 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान.

12 वेलनेस टूरिज्म,आस्था टूरिज्म हब: उज्जैन से खजुराहो तक 12 स्थल विकसित होंगे. आयुष वीजा से जुड़कर MP देश का दूसरा बड़ा वेलनेस डेस्टिनेशन बन सकता है.

Advertisement

पोषण व शिक्षा: 1.40 करोड़ बच्चों को मिलेगा टेट्रा पैक दूध. मिड-डे मील और आंगनवाड़ी में UHT तकनीक वाला दूध पोषण सुधार पर बड़ा दांव.

किसानों के लिए बजट में खास: सिंचाई से भावांतर तक... बजट 20 हजार करोड़ तक जा सकता है. नई परियोजनाएं, नकदी फसलों पर भावांतर, जैविक खेती को प्रोत्साहन की संभावनाएं हैं. 

Advertisement

MP के युवाओं के लिए बजट में क्या खास: मोहन सरकार युवाओं के लिए 50 हजार नई भर्तियों की तैयारी में हैं.

ये भी पढ़ें: MP बजट सत्र का दूसरा दिन: तृतीय अनुपूरक बजट में 19,287 करोड़ रुपये का प्रावधान, विधानसभा में 23 फरवरी को होगी चर्चा

Advertisement
Topics mentioned in this article