विज्ञापन

MP Board 5th & 8th Result: 23 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म; 5वीं-8वीं का बोर्ड रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें

MP Board 5th 8th Result: मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 25 मार्च को सुबह 11:30 बजे rskmp पोर्टल पर जारी होगा. QR कोड से भी देख सकेंगे रिजल्ट.

MP Board 5th & 8th Result: 23 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म; 5वीं-8वीं का बोर्ड रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें
MP Board 5th 8th Result: एमपी में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित

MP Board 5th 8th Result: मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 25 मार्च को दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा. सुबह 11:30 बजे से विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे. इस बार परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी, जिसमें 23 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए. रिजल्ट पोर्टल की लिंक QR कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराई गई है.

MP Board 5th 8th Result: 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

MP Board 5th 8th Result: 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कैसे देखें?

सुबह 11 बजे शुरू होगी घोषणा प्रक्रिया

राज्य शिक्षा केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च को परीक्षा परिणाम की घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित की जाएगी. इसके बाद ठीक 11:30 बजे परिणाम वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे.

इस पोर्टल पर देखें रिजल्ट

विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर जाकर रोल नंबर अथवा समग्र आईडी दर्ज कर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. इसी पोर्टल के माध्यम से शिक्षक और संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख पाएंगे.

MP Board 5th 8th Result: QR कोड से देखें 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

MP Board 5th 8th Result: QR कोड से देखें 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

क्यूआर कोड से भी मिलेगा परिणाम का लिंक

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा परीक्षा परिणाम देखने के लिए वेब पोर्टल की लिंक क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराई गई है. विद्यार्थी अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे रिजल्ट पोर्टल तक पहुंच सकेंगे.

आपके सावाल हमारे जवाब

 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

  • कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 25 मार्च को सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा.

रिजल्ट कहां देखा जा सकता है?

  • विद्यार्थी और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं: www.rskmp.in/result.aspx

रिजल्ट देखने के लिए क्या जानकारी जरूरी होगी?

  • रिजल्ट देखने के लिए इनमें से कोई एक जानकारी चाहिए: रोल नंबर और समग्र आईडी

QR कोड से रिजल्ट कैसे देखें?

  • राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए QR कोड को मोबाइल से स्कैन करें. स्कैन करते ही रिजल्ट पोर्टल खुल जाएगा, जहां रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर परिणाम देखा जा सकता है.

 शिक्षक और स्कूल अपना रिजल्ट कैसे देखेंगे?

  • शिक्षक और संस्था प्रमुख भी इसी पोर्टल पर लॉग‑इन कर शाला‑वार और विद्यार्थी‑वार परिणाम देख सकेंगे.

 रिजल्ट वेबसाइट न खुले तो क्या करें?

  • कुछ मिनट प्रतीक्षा करें और फिर पेज रिफ्रेश करें. इंटरनेट कनेक्शन चेक करें. QR कोड विकल्प का उपयोग करें.

 रिजल्ट का प्रिंट/डाउनलोड कैसे करें?

  • रिजल्ट खुलने के बाद
  • “Print” विकल्प चुनें या
  • PDF के रूप में डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

नोट: यह परिणाम केवल ऑनलाइन सूचना के लिए है. मूल अंकसूची संबंधित विद्यालय से प्राप्त होगी.

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू; बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन

बोर्ड पैटर्न पर हुई थी परीक्षा

प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी. यह परीक्षा 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुई थी. इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं और पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी शामिल हुए थे.

23 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था. इस तरह प्रदेशभर में कुल 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया.

322 मूल्यांकन केंद्रों पर हुआ आंकलन

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : मैहर में 4.37 करोड़ का भुगतान, काम नहीं; अब स्कूलों में पोस्टर लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश

यह भी पढ़ें : 5 राज्यों के चुनाव से पहले MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IAS चुनावी ड्यूटी पर

यह भी पढ़ें : Papa Rao Surrenders; नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका, पापा राव और साथियों का हथियारों के साथ पुनर्वास

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close