विज्ञापन

मंदिर में शादी कर पुल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, आत्महत्या से पहले दोनों ने बांध लिया था एक-दूसरे का हाथ

घटना नूराबाद थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बने सांक नदी के ऐतिहासिक पुल की है. दोनों ने सोमवार दोपहर को पहले शादी की थी, जिसके बाद आत्महत्या का कदम उठाया.

मंदिर में शादी कर पुल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, आत्महत्या से पहले दोनों ने बांध लिया था एक-दूसरे का हाथ

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पुरातात्विक ऐतिहासिक पुल से नीचे कूद कर प्रेमी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली. इसे पहले सांक नदी के नए पुल के नीचे निर्मित काली माता मंदिर पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरकर सात फेरे लिए. एसडीईआरएफ (SDRF) की टीम ने दोनों की तलाश की, जब शव मिला तो प्रेमी और प्रेमिका के हाथ एक स्वाफी से बंधे हुए थे.

पुलिस दोनों को नूराबाद चिकित्सालय लाई, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत बताया. पुलिस ने दोनों को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है. मामले की नूराबाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दोनों ने हाथ बांधकर की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, नूराबाद थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सांक नदी पर एतिहासिक पुरातात्विक पुल बना हुआ है, जहां सोमवार दोपहर बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती पहुंचे. फिर दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचाई. इसके बाद दोनों ने हाथ बांध लिए और पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

युवक मुरैना जिले की कैलारस तहसील के बुरहावली का पूरा का निवासी भूपेन्द्र धाकड़ था, जबकि युवती राधा चौबे दतिया जिले की निवासी बताई जा रही है.

परिजनों को पुलिस ने बुलाया

घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उनको छलांग लगाते देख लिया तो तुरंत पुलिस को सूचना, जिसके मौके पर पुलिस पहुंच गई. पल पर खड़ी बाइक की पीछे की नंबर प्लेट के दो अंक मिटे हुए थे, गाड़ी का पंजीयन ग्वालियर परिवहन विभाग से कराया गया था. बाइक पर मिले दस्तावेजों के अनुसार, पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी.

बानमौर के एसडीओपी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें युवक-युवती के नदी में कूदने की सूचना मिली थी, फिर जब पुलिस पहुंची तो एसडीआरएफ की मदद से दोनों का शव ढूंढकर निकलवाया.

ये भी पढ़ें- IPS की बेटी का सुसाइड नोट आया सामने, सॉरी मम्मी-पापा...मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com