विज्ञापन

IPS की बेटी का सुसाइड नोट आया सामने, सॉरी मम्मी-पापा...मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी

भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में IPS और जज की 17 वर्षीय बेटी ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड नोट में लिखा- 'सॉरी मम्मी-पापा मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी.' पुलिस जांच में जुटी.

IPS की बेटी का सुसाइड नोट आया सामने, सॉरी मम्मी-पापा...मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी
habibganj police station Bhopal Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे वीआईपी इलाके 'चार इमली' से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मध्य प्रदेश कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी और जज मां की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसे पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं.

सुसाइड नोट में छलका दर्द

एसीपी (ACP) उमेश तिवारी के मुताबिक, पुलिस को मृतका का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. नोट में भावुक कर देने वाली बातें लिखी हैं. छात्रा ने लिखा, "सॉरी मम्मी-पापा, मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन सकी. मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं." हालांकि, इस सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के किसी स्पष्ट कारण या किसी गंभीर परेशानी का जिक्र नहीं किया है, जिससे मौत की सही वजह को लेकर रहस्य गहरा गया है.

पारिवारिक पृष्ठभूमि और संभावित कारण

जानकारी के अनुसार, बच्ची जब महज पांच महीने की थी, तब इस हाई-प्रोफाइल दंपति ने उसे गोद लिया था. वह फिलहाल 12वीं कक्षा की छात्रा थी. शुरुआती जांच और सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि छात्रा कथित तौर पर माता-पिता की किसी डांट से परेशान थी. घटना वाले दिन जब माता-पिता अपनी ड्यूटी पर चले गए, तब सूने घर में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

पुलिस जांच में जुटी

एसीपी उमेश तिवारी ने बताया कि हबीबगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है, ताकि उनकी साइबर सेल से जांच कराई जा सके. माता-पिता गहरे सदमे में हैं, जिसके कारण पुलिस अभी उनके बयान दर्ज नहीं कर पाई है. पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है. 

IPS Daughter Suicide: भोपाल में IPS ऑफिसर की बेटी ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

IPS की जिस नाबालिग बेटी ने जान दी, उसे 16 साल पहले लिया था गोद, हर एंगल खंगाल रही पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com