Video: SDM के पैरों में गिरा किसान, बोला- मेरे दो छोटे बच्चे... कहा जाऊंगा, ओलावृष्टि से फसल खराब हुई तो बिलखकर रोया

किसानों ने एसडीएम को जानकारी दी कि लोडाखेड़ा निवासी अवन सिंह पिता कारूलाल बंजारा की करीब 10 आरी अफीम की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. इसी प्रकार इलाके में कई किसानों को 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है. ऐसे में 5 से 7 दिनों के भीतर मुआवजा मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के झारड़ा के आसपास 1 फरवरी 2026 को हुई ओलावृष्टि के बाद 2 फरवरी सोमवार को एसडीएम अपनी टीम के साथ जब सर्वे करने के लिए पहुंचीं. इस दौश्रान ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल से निराश और रोता-बिलखता एक किसान मुआवजे की मांग करते हुए SDM के पैरों में गिर गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, 2 फरवरी 2026 को एसडीएम स्वाति तिवारी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झारड़ा में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के सर्वे के लिए पहुंचीं थीं. निरीक्षण के दौरान किसान नेताओं से चर्चा चल रही थी, तभी पास खड़ा एक किसान भावुक होकर रोने लगा. किसान ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं. अफीम की फसल में करीब 40 हजार रुपये की दवाइयां डाली थीं, लेकिन हालिया ओलावृष्टि से उसकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है. किसान रोते हुए एसडीएम के पैरों में गिर गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने संभाला.

Advertisement

VIDEO: पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी... युवक को दीवार पर दे मारा, फिर जमीन पर पटका और कर दी लात-घूंसों की बारिश, CCTV में कैद फिल्मी सीन

सात दिन में मिले मुआवजा 

किसानों ने एसडीएम को जानकारी दी कि लोडाखेड़ा निवासी अवन सिंह पिता कारूलाल बंजारा की करीब 10 आरी अफीम की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. इसी प्रकार इलाके में कई किसानों को 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है. ऐसे में 5 से 7 दिनों के भीतर मुआवजा मिलना चाहिए. इस पर एसडीएम स्वाति तिवारी ने सर्वे के बाद शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया. वहीं किसानों ने मांग की है कि फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है, इसलिए सर्वे की औपचारिकता छोड़कर सीधे मुआवजा दिया जाना चाहिए. 

Heart Attack के बाद जमीन पर गिरे फोटो जर्नलिस्ट की 300 सेकंड में बची जान, सागर में TI चौहान का कमाल 

रायसेन में दुष्कर्म के प्रयास के बाद युवती की हत्या, शाम को आरोपी का शव मिलने से उलझा मामला 

Advertisement
Topics mentioned in this article