अखबार चोरी की अनोखी वारदात: वकील के घर के बाहर कार सवार उठा ले गया अखबार, घटना CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. आमतौर पर चोरी की घटनाओं में कीमती सामान या वाहन चोरी होने की खबरें मिलती हैं, लेकिन इस बार चोरी हुई है. एक अखबार की!

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh Newspaper Chori: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक चौंकाने वाली और अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक कार सवार ने वकील के घर के बाहर रखा अखबार चोरी कर लिया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वकील ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें: Success Story: 9 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, 10वें प्रयास में इस ट्रिक से जज बना पराग पाराशर

Advertisement

दरअसल, यह पूरा मामला शिवपुरी के लॉ चैंबर क्षेत्र का है, जहां वरिष्ठ वकील संजीव बिलगाईयां का कार्यालय स्थित है. रोज की तरह अखबार वितरक ने वकील के चेंबर के बाहर अखबार डाल दिया था. लेकिन इसी बीच, वहां से गुजर रही एक कार अचानक रुकी, और उसमें सवार व्यक्ति ने बेहद अनोखा काम कर दिया. उसने कार से उतरकर वकील के चेंबर के बाहर रखा अखबार उठाया और बिना कुछ कहे तुरंत कार में बैठकर फरार हो गया. 

इस घटना को देखकर वकील संजीव बिलगाईयां ने तुरंत उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने एक नहीं सुनी और मौके से भाग निकला. यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बड़ी सहजता से अखबार उठाता है और कार में बैठकर चला जाता है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए वकील ने थाने पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि भले ही यह मामला देखने में साधारण लग रहा हो, लेकिन यह चोरी की श्रेणी में आता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

स्थानीय लोग भी इस अजीबोगरीब घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं. संभवतः देशभर में यह पहली बार है जब अखबार चोरी की घटना CCTV में कैद हुई है और उस पर बाकायदा पुलिस कार्रवाई हो रही है. यह मामला इस बात की ओर भी इशारा करता है कि चोरी की प्रवृत्ति किसी चीज़ तक सीमित नहीं रही. अब अखबार तक सुरक्षित नहीं रहे.  

ये भी पढ़ें: MPCJ Result released: मध्य प्रदेश सिविल जज में महिलाओं का दबदबा, टॉपर लिस्ट में 3 महिला, 47 में 25 से अधिक महिलाओं का चयन

Advertisement