विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Maihar News: सिलबट्टे से सिर कुचलकर 71 साल की महिला की निर्मम हत्या, घर में अकेली थी, पुलिस कर रही जांच

प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है. आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है.

Maihar News: सिलबट्टे से सिर कुचलकर 71 साल की महिला की निर्मम हत्या, घर में अकेली थी, पुलिस कर रही जांच

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत धतुई गांव में घर पर अकेली रह रही 71 वर्षीय वृद्ध महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गीता अग्निहोत्री (71 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय नंदिनी प्रसाद अग्निहोत्री, निवासी ग्राम धतुई, थाना ताला, जिला मैहर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थीं. अज्ञात व्यक्ति ने उन पर सिलबट्टे से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या का तरीका बेहद क्रूर बताया जा रहा है.

पुलिस कर रही जांच 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी ख्याति मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते और ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, साथ ही  फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्र किए.

ये भी पढ़ें- MP में आठवीं की छात्रा बनी मां, बेटी को दिया जन्म, सरकारी हॉस्टल में रहती थी; इससे प्रेम प्रसंग

गांव में दहशत का माहौल 

प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है. आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान की जाएगी. क्षेत्र में घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है. देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आज सोमवार 2 फरवरी 2026 को महिला का पीएम किया जाएगा.

बजट में क्या सस्ता-महंगा, नहीं मिली टैक्स में राहत, पर नया क्या? वित्त मंत्री के ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com