Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) आज 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट (Budget 2026-27) पेश करेंगी. यह उनका लगातार रिकॉर्ड 9वां बजट होगा. बजट भाषण की शुरुआत सुबह 11 बजे संसद में होगी. बजट 2026-27 से पहले टैक्सपेयर्स की निगाहें इनकम टैक्स से जुड़े ऐलानों पर टिकी हैं. पिछले साल सरकार ने नए टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री किया था. इसके अलावा गिग वर्कर भी इस बजट से कुछ खास उम्मीद कर रहे हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आवास से निकलकर वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं. अब वे बजट डॉक्यूमेंट के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी. इसके बाद संसद भवन पहुंचेंगी, सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू होगा. दोपहर 1-2 बजे के बीच प्रेसवर्ता कर वे बजट को लेकर जानकारी देंगे.
यहां पढ़ें बजट 2026-27 की पल-पल की अपडेट्स
Union Budget 2026: राष्ट्रपति ने दही-चीनी से वित्त मंत्री का मुंह मीठा कराया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार 9वां बजट पेश करने से पहले 'दही-चीनी' खिलाई.
#WATCH | President Droupadi Murmu feeds Union Finance Minister Nirmala Sitharaman the customary 'dahi-cheeni' (curd and sugar) ahead of her ninth consecutive Union Budget presentation. pic.twitter.com/WouiznFEMr
— ANI (@ANI) February 1, 2026
Union Budget Live: वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात
Union Budget 2026 LIVE: संसद में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है. वित्त मंत्री सीतारमण ने राष्ट्रपति मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी है. अब वे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगी. इसके बाद सुबह 11 बजे से संदन में बजट भाषण की शुरुआत करेंगी. यह उनका लगातार नौंवा बजट है, जो एक रिकॉर्ड है.

Union Budget 2026 LIVE: केंद्र के बजट पर टिका MP का बजट?
मध्य प्रदेश सरकार का बजट काफी हद तक केंद्रीय बजट पर टिका है. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं. आइए, आंकड़ों के साथ आपको समझाते हैं.
- 2025-26 के लिए MP का बजट 4.21 लाख करोड़ रहा
- MP सरकार पर 4.64 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज
- बजट और कर्ज की राशि में 43 हजार 340 करोड़ का अंतर
- 43 हजार 340 करोड़ के अंतर को खत्म करने के लिए फंड चाहिए
- MP सरकार के वेतन, पेंशन और ब्याज का खर्च तेजी से बढ़ रहा
- 3 साल में वेतन, पेंशन और ब्याज का खर्च 32 फीसदी बढ़ा
- 2023-24 में 97,141 करोड़ वेतन, पेंशन, ब्याज पर खर्च
- 2024-25 में वेतन, पेंशन, ब्याज का खर्च 1 लाख 13 हजार 328 करोड़
- 2025-26 में वेतन, पेंशन, ब्याज का खर्च 1 लाख 28 हजार 328 करोड़
- ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि एमपी को बजट में क्या मिलता है.
Union Budget 2026 LIVE Updates: वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण
Union Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी टीम के साथ के साथ वित्त मंत्रालय पहुंच गईं हैं. बजट डॉक्यूमेंट के साथ उनकी तस्वीर समाने आई है. इसके बाद वे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गईं. यहां से वे संसद जाएंगी. सुबह करीब 11 बजे वे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी.

Union Budget 2026-27 LIVE: MP को 1.22 लाख करोड़ मिल सकते हैं
Union Budget 2026-27 LIVE Updates: 2025-26 में केंद्र से मध्य प्रदेश को 1.60 लाख करोड़ मिलने थे. इसमें केंद्रीय कर का हिस्सा 1 लाख 11 हजार 662 करोड़ है, केंद्रीय अनुदान की राशि 48 हजार 661 करोड़ रुपये है. वहीं, केंद्रीय करों में अभी MP की हिस्सेदारी 7.85 फीसदी है, इससे प्रदेश को लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपए मिलते हैं. एमपी केंद्रीय करों में 10 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग कर रहा है, अगर यह स्वीकार हुई तो MP को 1.22 लाख करोड़ मिल सकते हैं.
Union Budget 2026-27 Live Updates: MP का बकाया चुकाएगी केंद्र सरकार?
Union Budget 2026-27 LIVE: केंद्रीय बजट पर MP की भी नजर टिकी हुई है. केंद्र सरकार पर प्रदेश की जल जीवन मिशन की राशि दो साल से बकाया है. यह राशि 8,120 करोड़ रुपये है. अगर केंद्र सरकार यह राशि जारी करती है तो मिशन से जुड़े कई कामों को गति मिलेगी. इसकी तरह केंद्र सरकार पर आदिवासी छात्रों की 7 साल की स्कॉलरशिप की 564 करोड़ राशि बकाया है. सरकार को उम्मीद है कि केंद्र सरकार यह राशि जारी करेगी.

Union Budget 2026-27 LIVE Updates: क्या ये बड़े फायदे मिलेंगे?
Income Tax: नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है. इससे सैलरी पाने वालों कर्मचारियों की 13 लाख रुपए तक की आय टैक्स-फ्री हो सकती है.
Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई योजना का दायरा बढ़ाया जाने की उम्मीद है. अब इसका लाभ 60 वर्ष तक के लोगों को इसमें शामिल किया जा सकता है, फिलहाल 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा है.
Kisan Samman Nidhi Scheme: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वार्षिक राशि बढ़ाई जा सकती है. अभी किसानों को 6 हजार रुपए मिल रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 9 हजार रुपए किया जा सकता है.
Budget 2026 Live Updates: आज पेश होने वाले बजट की कैसे होगी शुरुआत?
Union budget 2026 live time: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. वे सुबह 8-9 बजे के के बीच अपने आवास से निकलकर वित्त मंत्रालय पहुंचेंगी. सुबह 9-10 बजे वे बजट डॉक्यूमेंट के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी. इसके बाद संसद भवन पहुंचेंगी, सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू होगा. दोपहर 1-2 बजे के बीच प्रेसवर्ता कर वे बजट को लेकर जानकारी देंगे.

Budget 2026 Expectations: बजट से हर वर्ग की बड़ी उम्मीदें
मिडिल क्लास (मध्यम वर्ग, Middle Class): मिडिल क्लास को सबसे उम्मीद इनकम टैक्स (Income Tax Exemption) में छूट से है. इसके अलावा टैक्स स्लैब में बदलाव, होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली डिडक्शन की सीमा बढ़ाने की भी उम्मीद है ,ताकि घर खरीदना सस्ता हो सके.
महिलाएं (Women): महिलाओं को उम्मीद है कि उज्ज्वला योजना जैसी स्कीमों का दायरा बढ़ेगा और महिला उद्यमियों के लिए सस्ते लोन की व्यवस्था होगी. इसके अलावा, कामकाजी महिलाओं के लिए टैक्स में विशेष छूट की भी मांग है.
युवा (Youth): युवाओं की नजर मुख्य रूप से रोजगार के नए अवसरों और स्टार्टअप्स के लिए मिलने वाली सरकारी मदद पर है. वे एजुकेशन लोन (Education Loan) पर ब्याज दरों में कमी और स्किल डेवलपमेंट के लिए बड़े बजट की उम्मीद कर रहे हैं.
किसान (Farmers): किसानों को PM-Kisan योजना की राशि बढ़ाए जाने और खाद-बीज पर सब्सिडी जारी रहने की उम्मीद है. साथ ही, वे फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम चाहते हैं.