विज्ञापन
This Article is From May 15, 2024

MP News: मुंबई की घटना के बाद एमपी में अवैध होर्डिंग का मुद्दा गर्माया, इंदौर और सतना का ये है हाल

Madhyapradesh News: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने हुई 14 लोगों की मौत के बाद अब अवैध होर्डिंग्स की चर्चा जोर पकड़ रही है. मध्यप्रदेश के कई जिलों में सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग के बोर्ड कभी-कभी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं!

MP News: मुंबई की घटना के बाद एमपी में अवैध होर्डिंग का मुद्दा गर्माया, इंदौर और सतना का ये है हाल
एमपी में अवैध होर्डिंग का मुद्दा गर्मया.

Illegal Horḍings In MP: मुंबई (Mumbai) के घाटकोपर में होर्डिंग्स गिरने की दर्दनाक घटना के बाद पूरे देश में अवैध होर्डिंग्स (Illegal hoardings) की चर्चा शुरू हो गई. सतना शहर में भी तमाम स्थानों पर खतरे के बीच होर्डिंग लगाई गई थी. जब इस मामले को लेकर मुआयना किया तो पाया गया कि हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से, अवैध होर्डिंग हटवा दी गई है. हालांकि फ्रेम अभी भी कई जगह लगे हुए हैं. कई हाइराइज बिल्डिंग और हाईवे के किनारों पर होर्डिंग लगी हुई हैं. इन दिनों सतना में आंधी तूफान का दौर जारी है, ऐसे में यह होर्डिंग्स खतरनाक साबित हो सकती है.

बीते सोमवार को मुंबई शहर  में तेज आंधी की वजह से होर्डिंग गिर गई. जिससे 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 74 लोग घायल हो गए हैं. जांच में पता चला कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में लगी होर्डिंग अवैध थी.

मुंबई के घाटकोपर से क्या लेंगे सबक?

बता दें कि अवैध होर्डिंग का मुद्दा मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुई घटना के बाद चर्चा में आया है, बीते सोमवार को यहां तेज आंधी की वजह से होर्डिंग गिर गई. जिससे 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 74 लोग घायल हो गए हैं. आधिकारिक जांच में पता चला कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में लगी होर्डिंग अवैध थी.

इंदौर में भी बिछा है, अवैध होर्डिंग का जाल

मध्य प्रदेश (Madhyapradesh News) के इंदौर शहर में भी होर्डिंग को लेकर आमजन की जान आफत में है, मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर  शहर में भी मुंबई की तरह बेतहाशा होर्डिंग लगे हुए हैं. शहर के बीचो-बीच रीगल चौराहे पर एक तरफ नगर निगम तो दूसरी तरफ रेलवे ने अपने बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रखे हैं.

इन होर्डिंग को लेकर सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? ये जरुरी सवाल है.होर्डिंग हादसे के बाद सुरक्षा पॉलिसी को लेकर मांग जोर पकड़ सकती है, होर्डिंग की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन में बदलाव होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- किरण राज लक्ष्मी कैसे बनीं माधवी राजे सिंधिया? जानें राजमाता का नेपाल राजघराने से क्या है संबंध

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024:खंडवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के प्रत्याशियों की बढ़ी मुश्किल, जानें क्या है माजरा?


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close