विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2024

MP News: पूर्व सीएम शिवराज सिंह बोले, जमकर बजाओ बैंड-ढोल और ताशे, कोई रोकेगा तो मैं देखूंगा

Madhya Pradesh Today News: शिवराज ने इन लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सिर्फ डीजे पर ही प्रतिबंध है. बैंड-ढोल-ताशे पर कोई रोक नहीं है, अगर कोई रोकेगा, तो मैं देखूंगा.

MP News: पूर्व सीएम शिवराज सिंह बोले, जमकर बजाओ बैंड-ढोल और ताशे, कोई रोकेगा तो मैं देखूंगा

Madhya Pradesh Today News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की ओर से राज्य में तेज आवाज वाले उपकरणों पर रोक के बाद से प्रदेश में डीजे मालिक के साथ ही शादी विवाह में बैंड-बाजे का काम करने वाले लोग काफी नाराज है. इन लोग कई बार राज्य सरकार से ये बैन हटाने की मांग कर चुके हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों के आहत भावना पर मरहम लगाने वाला बयान दिया है.

बैंड-ढोल ताशे पर नहीं है रोक

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भैरुन्दा नगर पहुंचे थे. इस दौरान भैरुन्दा नगर में बड़ी संख्या में ढोल, ताशे और बैंड से जुड़े लोग उनसे मिलने पहुंचे. इन लोगों ने पूर्व सीएम से गुहार लगाई कि तेज आवाज वाले उपकरणों के नाम पर बनाए गए नियम ने उनकी रोजी-रोटी का संकट पैदा कर दिया है. इन लोगों का कहना था कि शादियों के सीजन के बीच बैंड-बाजे पर प्रशासन की ओर से रोका लगाई जा रही है. कहा जा रहा है कि बिना परमिशन के कोई भी बैंड-बाजे ना बजाए. इसके साथ ही इन लोगों ने इस नियम को खत्म कराने के लिए ज्ञापन सौंपकर भी सौंपा. इस पर शिवराज ने इन लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सिर्फ डीजे पर ही प्रतिबंध है. बैंड-ढोल-ताशे पर कोई रोक नहीं है, अगर कोई रोकेगा, तो मैं देखूंगा.

ये भी पढ़ें- ग्वालियर : सुबह 10 से पहले और शाम चार बजे के बाद स्कूलों में नहीं लगेगी क्लास, कलेक्टर ने दिया आदेश

दरअसल, बुधनी विधानसभा के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भैरुन्दा नगर में थे. यहां वे नगर परिषद भैरुंदा की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. इस मौके पर उन्होंने करीब 85 लाख के रोड स्वीपिंग मशीन और स्काई लिफ्ट मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

ये भी पढ़ें- 'मामा का घर अब सेवा केंद्र है, बहनों को बनाएंगे लखपति', भोपाल में बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com