चोरों ने घर से उड़ाई 50 लाख की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Indore News: पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और चोरों की तलाश कर रही है. चोरी की वारदात की जगह पुलिस थाने से ज्यादा की दूरी पर नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित घर में हुई चोरी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक घर में 50 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी हो गई है. बताया जा रहा है कि जिसके घर चोरी हुई है वह खेती, व्यवसाय और प्रॉपर्टी ब्रोकर (Property Broker)का काम करता है.

चोरी की वारदात थाने से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई है

घर में प्रॉपर्टी के सौदे के रुपए रखे हुए थे. नगद रकम के साथ- साथ चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर भी अपने हाथ साफ कर लिए हैं. चोरी कि यह वारदात थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने चोरों की तलाश भी शुरू कर दी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें MP News: निलंबित सांसदों के विरोध में पन्ना में कांग्रेसियों ने निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

दरअसल चोरी कि यह घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी तबियत खराब चल रही है. वह अपने घर में सो रहे थे. उनका बेटा और पत्नी गांव गए हुए थे.

सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने कमरे का सामान अस्त व्यस्त देखा. इसके बाद अंदेशा हुआ कि उनके घर में चोरी हई है. फरियादी ने कुछ देर के बाद पुलिस को इसकी जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई. दूसरे कमरे की अलमारी से चोर लगभग 40 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी और सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य महंगी सामग्री चुरा कर ले गए हैं.

ये भी पढ़ें Vivek Bindra: बुरे फंसे मोटिवेशनल स्पीकर बिंद्रा, संदीप माहेश्वरी ने लगाया घोटाले का आरोप, पत्नी के भाई ने लिखाई FIR

Topics mentioned in this article