विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2023

MP News: कोचिंग सेंटर के बाहर भिड़ गए पैरेंट्स, पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए क्या है मामला?

MP News: ये घटना ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की छावनी इलाके की है. जहां एलिज़ाबाग कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर पर देर शाम यह झगड़ा हुआ है.

MP News: कोचिंग सेंटर के बाहर भिड़ गए पैरेंट्स, पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए क्या है मामला?
पुलिस ने दर्ज किया मामला

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में मारपीट का एक मामला सामने आया है. यहां के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर के ही एक छात्र ने छेड़खानी कर दी और इस छात्रा ने इस मामले की शिकायत अपने परिजनों से कर दी. जिसके बाद दोनों के परिजनों में आपस में मारपीट हो गई.

छात्रा पक्ष के लोगों के साथ हुई मारपीट

दरअसल छात्रा के परिजन कोचिंग सेंटर पर आरोपी छात्र को समझाने पहुंचे थे, छात्र के पिता और उनके साथी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजनों के साथ ज्यादा मारपीट हुई है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है. जिसके आधार पर इंदरगंज थाना पुलिस ने आरोपी छात्र उसके पिता और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें MP News : पहले चोरी फिर आग, इस पर भी नहीं खुली आंख, छतरपुर में बुंदेलखंड पैकेज की फाइलें बनीं 'राख'

पुलिस ने दर्ज किया केस

ये घटना ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की छावनी इलाके की है. जहां एलिज़ाबाग कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर पर देर शाम यह झगड़ा हुआ है. इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इंदरगंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र और उसके पिता सहित कई लोगों के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें MP News : शिवपुरी के डाकघर ने बनाया कीर्तिमान, मतदान से पहले पहुंचाए 7 लाख से ज्यादा वोटर कार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com