MP News: कुत्ते के बच्चे को बेरहमी से मारने का मामला: सिंधिया की अपील पर सीएम शिवराज ने दिए कार्रवाई के आदेश

MP News : गुना में बेजुबान कुत्ते के पिल्ले को बेरहमी से मारने का वीडियो वायरल हुआ हुआ है. सीएम शिवराज ने भी मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला..

विज्ञापन
Read Time: 12 mins

Madhya Pradesh News: गुणा में बेजुबान कुत्ते के बच्चे को बेरहमी से मार डालने का मामला सामने आया है. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने इस मामले को सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के संज्ञान में लाया. इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

ऐसे ले ली जान 

दरअसल, गुना में कुत्ते के बच्चे को बेरहमी से मारने के वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि हाट रोड पर सड़क किनारे एक युवक चबूतरे पर बैठकर कुछ खा रहा है. इस बीच उसके पास दो छोटे पिल्ले पहुंचते हैं, जिनमें से एक को युवक उठाकर बेरहमी से सड़क पर फेंकता है और फिर अपने पैरों से कुचलकर उसकी जान ले लेता है. इस घटना में पिल्ले की मौके पर ही मौत हो जाती है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें : MP News: कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया मामला, प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद

लोग पहुंचे तो भागा युवक

इस बीच जब वहां कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जताई, तो युवक वहां से भाग गया. इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि उसकी पहचान तो नहीं हुई है, लेकिन युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि यदि वह युवक वाकई मानसिक विक्षिप्त है, तो उसे खुला नहीं छोड़ा जाना चाहिए. उसका इलाज कराना चाहिए. ऐसी हालत में वह कई और गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है. 

कार्रवाई का आश्वासन

इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सीएम शिवराज सिंह के संज्ञान में मामला लाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद सीएम शिवराज ने आरोपी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. सीएम शिवराज ने लिखा – "यह भयावह घटना है, न्याय दिलाने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी. हम बर्बरता के ऐसे कृत्यों की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं. इस घटना के जिम्मेदार व्यक्ति को परिणाम भुगतने होंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मनोहर लाल खट्टर का खुलासा, बताया कैसे चुना जाएगा सीएम


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.