
Madhya Pradesh News: एक मनचले लड़के को लड़की को परेशान करना बहुत भारी पड़ गया. इसकी हरकत से परेशान हुई इस लड़की ने मनचले युवक को जमकर पीट दिया. ये घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले (Maihar District) के अमरपाटन कॉलेज कैंपस की है. जहां एक लड़की ने एक लड़के की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि ये लड़का, इस लड़की को परेशान करता था, जिसके बाद इस लड़की ने इस लड़के की पिटाई कर दी. इसकी पिटाई का वीडियों भी वायरल हो गया. इस वीडियो में लड़की ने इस मनचले लड़के को पहले हाथों से मारा, फिर उसके ऊपर लातों से वार किया और अंत में इस मनचले की चप्पल से धुलाई कर दी.
अमरपाटन कॉलेज कैंपस में छात्रा ने मनचले युवक की कॉलेज कैंपस में की धुनाई, वीडियो वायरल#MPNews #viralvideo #ndtvmpcg pic.twitter.com/DdpEO7O1XV
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) December 9, 2023
लड़की ने की थी समझाने की कोशिश
लड़की ने इस मनचले की ऐसी धुआंधार धुनाई कर दी कि हर कोई बस देखता ही रह गया. बहन- बेटियों पर बुरी नजर रखने वालो को ये वीडियो देखकर सावधान हो जाना चाहिए. दरअसल हुआ यह कि शासकीय कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा का मोबाइल फोन नंबर कहीं से इस मनचले मिजाज युवक को मिल गया था, जिसके बाद उसने फोन पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए. जिसके बाद इस लड़की ने उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन उसने समझने के बजाय अभद्र कमेंट कर दिया.
आशिक मिजाज युवक को सिखाया कड़ा सबक
जिसके बाद लड़की ने उसे सबक सिखाने की ठान ली. फिर क्या था उसने इस आशिक मिजाज लड़के को फोन करके बुलाया और जैसे ही लड़की के बुलावे पर ये लड़का पहुंचा. इसके बाद गुस्साई लड़की ने शेरनी की तर्ज पर इस युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. अभी इस लड़के के बारे में पता नहीं चल सका है.