विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2023

'विंध्य को देश का सबसे बेहतर क्षेत्र बनाएंगे' : मां शारदा देवी की पूजा के बाद बोले डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला

मीडिया से मुखातिब होते हुए राजेंद्र शुक्ला ने मंत्रिमंडल के विस्तार वाले सवाल पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ ना कुछ निर्णय होगा और इसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी. इसके साथ ही मध्य प्रदेश और विंध्य क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि दिन-रात काम करेंगे और विंध्य क्षेत्र को हिंदुस्तान का सबसे बेहतर क्षेत्र बनाएंगे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री सतना से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए. 

'विंध्य को देश का सबसे बेहतर क्षेत्र बनाएंगे' : मां शारदा देवी की पूजा के बाद बोले डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला
'विंध्य को देश का सबसे बेहतर क्षेत्र बनाएंगे' : मां शारदा देवी की पूजा के बाद बोले डिप्टी CM

MP Deputy CM: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला शुक्रवार को मैहर पहुंचे. उपमुख्यमंत्री ने मैहर मां शारदा देवी की पूजा अर्चना की. इसके अलावा मैहर जिले के विकास को लेकर जिला कलेक्टर से चर्चा की. इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सतना के लिए रवाना हुए. फिर सतना से वह चित्रकूट रवाना हुए. मध्य प्रदेश के नवागत उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला आज प्रथम मैहर जिले में आगमन हुआ. उपमुख्यमंत्री ट्रेन के ज़रिए मैहर स्टेशन पहुंचे जहां मैहर विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोगों ने उनका स्टेशन में जमकर स्वागत किया. 

मां शारदा देवी के दर्शन के लिए पहुंचें राजेंद्र शुक्ला 

इसके बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मैहर माई शारदा देवी के धाम पहुंचे और मां शारदा देवी के मंदिर में मत्था टेक पूजा अर्चना की. प्रदेश एवं विंध्य क्षेत्र की जनता के सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया, और उपमुख्यमंत्री मैहर से सतना के लिए रवाना हुए. मैहर से लेकर सतना तक उपमुख्यमंत्री का जगह-जगह पर BJP कार्यकर्ताओं व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. साथ ही उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की. 

ये भी पढ़ें MP News: हत्या के मामले में कोर्ट ने 6 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, पैसों को लेकर हुआ था विवाद

Latest and Breaking News on NDTV

मीडिया से मुखातिब होते हुए राजेंद्र शुक्ला ने मंत्रिमंडल के विस्तार वाले सवाल पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ ना कुछ निर्णय होगा और इसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी. इसके साथ ही मध्य प्रदेश और विंध्य क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि दिन-रात काम करेंगे और विंध्य क्षेत्र को हिंदुस्तान का सबसे बेहतर क्षेत्र बनाएंगे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री सतना से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए. 

ये भी पढ़ें MP में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले सावधान ! जानिए सरकार के नए नियमों में कितना लगेगा जुर्माना


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close