शिवपुरी में लटकी लाश मिलने से सनसनी, मौके से शराब की बोतल और 500 का फटा नोट बरामद

MP Crime: आसपास की जगह पर जांच की गई तो पुलिस को लाश के पास एक 500 रूपए का फटा हुआ नोट मिला. साथ में एक शराब की बोतल और एक पानी की खाली बोतल मिली है. युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर लाश को पेड़ से लटकाया गया है... पुलिस इन तमाम सवालों की जांच में जुट गई हैं. फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि शव किसका है.

विज्ञापन
Read Time: 8 mins
पेड़ पर लटकी लाश मिलने से सनसनी, मौके से शराब की बोतल और 500 का फटा नोट बरामद

MP Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. ज़िले के देहात इलाके के सुनसान इलाके में एक नर कंकाल पेड़ से लटका हुआ मिला. शव को पुलिस ने बरामद किया कर लिया है. खबर के मुताबिक, यह नर कंकाल करीब डेढ़ महीने पुराना है. शव को बरामद करते हुए पुलिस जांच में जुट गई हैं. अभी तक इस लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मामले सामने आते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई. पुलिस ने इस पेड़ पर लटके हुए नर कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए ग्वालियर भेजा है. खबर चिंकारा कोठी के पीछे सुनसान इलाके की है. 

जानिए क्या है मामला? 

दरअसल, शुक्रवार दोपहर को लाईट नहीं आने पर एक युवक उसे सही करने जा रहा था. तभी रास्ते में उसे पेड़ पर एक लटकी हुई लाश दिखाई दी. लाश देखते ही युवक हैरान रह गया. युवक के हाथ पैर फूल गए. युवक ने किसी तरह हिम्मत जुकर कर घबराते हुए पुलिस को मामले की इत्तिला दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ SDOP, फोरेंसिंक एक्सपर्ट समेत पूरा अमला मौके पर पहुंचा. पुलिस टीम ने लाश को नीचे उतारकर फोरेंसिक जांच के लिए ग्वालियर रेफर किया था. लाश करीब एक से डेढ़ महीना पुरानी बताई जा रही है. जिसे कीड़ों और पक्षियों ने पाने निवाला बना लिया था. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें Places to visit in December: अगर आप भी घूमने का बना रहे हैं प्लान तो MP की ये जगह हैं बेस्ट

फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि शव किसका है. जानकारी के लिए बता दें कि आसपास की जगह पर जांच की गई तो पुलिस को लाश के पास एक 500 रूपए का फटा हुआ नोट मिला. साथ में एक शराब की बोतल और एक पानी की खाली बोतल मिली है. युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर लाश को पेड़ से लटकाया गया है... पुलिस इन तमाम सवालों की जांच में जुट गई हैं. बताया जा रहा है कि करीब एक से डेढ़ महीने से लाश ऐसे ही लटकी रही लेकिन किसी को इस बारे में पता नहीं चला. इस शव को कीड़ों ने और पक्षियों ने अपना निवाला बनाया और धीरे-धीरे उसे कंकाल में तब्दील कर दिया. मामला सामने आते ही इलाके में दहशत का माहौल है. 

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के 'शिमला' में लुढ़का पारा, मैनपाट में बर्फ जमना शुरू, जानिए यहां के पर्यटन स्थल

Topics mentioned in this article