Madhya Pradesh, Chhattisgarh News : मध्य प्रदेश में आज बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल मौजूद रहेंगे. साथ ही इस सेरेमनी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे. बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शाम 4:30 बजे होगा. वहीं इस कार्यक्रम के लिए कल यानी रविवार को फाइनल रिहर्सल किया गया. इस दौरान एसएएफ भोपाल रेंज के आईजी अभय सिंह मार्गदर्शन के लिए मौजूद रहे. इसके साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर 7वीं वाहिनी के प्रधान आरक्षक रामचंद्र कुशवाह और कार्यक्रम के अध्यक्ष के तौर एएसआई चंदगीराम सेन मौजूद रहे. इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आगामी बोर्ड एग्जाम्स को देखते हुए देश भर के स्टूडेंट्स, टीचर्स और पैरेंट्स से 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का यह सातवां संस्करण होगा. आपको बता दें कि आने वाले फरवरी और मार्च महीने में सीबीएसई समेत तमाम स्टेट बोर्ड और सेंट्रल बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं, जिसको लेकर पीएम मोदी स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स देंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी टीचर्स और पैरेंट्स से भी परीक्षा के दौरान छात्रों पर प्रेशर नहीं डालने के लिए टिप्स देंगे. इस कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कल सुबह 11 बजे 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए आप सभी से मिलने का इंतजार है!"
ये भी पढ़ें - प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम यादव ने शुरू की मुहिम, इस बार उज्जैन में होगा इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
ये भी पढ़ें - Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी आज छात्रों संग करेंगे परीक्षा पर चर्चा, राजधानी भोपाल में की गई है ऐसी तैयारी