सोमवार को मध्य प्रदेश में मंत्रि मंडल का विस्तार किया जाएगा. रविवार, 24 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) की मैराथन बैठकें जारी रहेगी. सीएम यादव आज दोपहर 12:30 बजे भोपाल (Bhopal) और नर्मदापुरम (Narmadapuram) संभाग की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:15 बजे भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे. ये बैठक कुशाभाऊ ठाकरे हॉल (Kushabhau Thakre Hall) में आयोजित की जाएगी. बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव विकासकार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अलग-अलग संभागों की बैठक ले रहे हैं.
ये भी पढ़े: कटनी पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज, मोहन यादव सरकार को लेकर कही ये बात
पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा
इधर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम जारी है. तापमान में गिरावट आने से प्रदेशवासी ठिठुरने लगे हैं. स्कूल की टाइमिंग भी बदल दी गई है. वहीं घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि सड़कों पर वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क और बाजार अब सुनसान नजर आ रहे हैं. लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचते दिख रहे हैं या फिर अपने-अपने घरों में रजाई में दुबके हुए हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. जिसकी वजह से इलाके के लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है.
मध्य प्रदेश के इन जिलों में छाये रहेंगे घने कोहरे
मौसम विभाग ने आज एमपी के अधिकतर जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. कहीं कम तो कहीं ज्यादा कोहरा रहेगा. रविवार को ग्वालियर, शिवपुरी, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, रीवा, सतना, भिंड, मुरैना, दमोह, टीकमगढ़, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी में कोहरा छाया रह सकता है.
ये भी पढ़े: MP Weather Today: कोहरे से सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल, 9 डिग्री तक गिरा पारा