विज्ञापन
3 years ago

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) शनिवार, 05 जनवरी को हरिद्वार और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे. इस मौके पर सीएम मोहन यादव सुबह 10:50 बजे हरिद्वार के पतंजलि गुरूकुलम् व आचार्यकुलम् के शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में शामिल  होंगे. इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव पंचायती निरंजनी अखाड़ा और फिर 3 बजे शांतिकुंज में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. हरिद्वार के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम शाम 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि सीएम मोहन यादव रात्रि विश्राम उज्जैन में ही करेंगे. 

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) पहली बार बस्तर (Bastar) के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय धरमपुरा के पीएमटी कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल  होंगे. इस दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (Om Prakash Mathur) भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इसके बाद सीएम जगदलपुर, दुर्ग और धमतरी जाएंगे. शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धमतरी के परसवानी पहुंचेंगे.

ये भी पढ़े: न्यूजीलैंड की महिला सांसद रहिती क्लार्क का भाषण वायरल, जानें पार्लियामेंट में क्यों दी ऐसी स्पीच

कलेक्टर ने दौरा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा 

इधर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. कलेक्टर नम्रता गांधी ने दौरा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. बता दें कि कलेक्टर नम्रता गांधी ने कार्यक्रम स्थल, मंच, हेलीपैड और बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. 

ये भी पढ़े: Mahadev Betting App Case : चार्जशीट में पूर्व CM भूपेश बघेल का नाम, अब BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com