पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने रोक दिया है. पुलिस इन आंदोलनकारी किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं. हालांकि इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार, 16 फरवरी को 'भारत बंद' का आह्रान किया है. इस देशव्यापी बंद में देश की सभी किसान यूनियनों के साथ ट्रक और ट्रेड यूनियन भी किसानों का समर्थन कर रही हैं.
वहीं मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत पूरे देशभर में कांग्रेस इन आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में आ गई है. बता दें कि इस बंद को टालने के लिए केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से गुरुवार शाम बातचीत की जो देर रात 1.30 बजे तक चली, लेकिन वो बेनतीजा रही. इस बीच दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) आज यानी शुक्रवार को अमरकंटक (Amarkantak) और नर्मदापुरम (Narmadapuram) के दौरे पर रहेंगे, जहां मुख्यमंत्री यादव अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव (Narmada Festival) में शामिल होंगे, जबकि नर्मदापुरम में स्वागत रैली में शिरकत करेंगे. इस दौरान सीएम मोहन विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.
मां नर्मदा की विशेष पूजा-अर्चना में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री पवित्र तीर्थ नगरी अमरकंटक के दौरे के दौरान मां नर्मदा की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम सीवेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान सीएम विभिन्न विकास कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर सीएम मोहन स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. वहीं अमरकंटक के दौरे के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे नर्मदापुरम जाएंगे, जहां सीएम स्वागत रैली में शिरकत करेंगे. इसके बाद सीएम मोहन यादव स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर संभागीय समीक्षा बैठक करेंगे. ये बैठक शाम 4.15 बजे होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ नर्मदापुरम संभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़े: MP: आज अमरकंटक-नर्मदापुरम के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, नर्मदा जन्मोत्सव में होंगे शामिल