छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शनिवार को 31 कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रायगढ़ में 14 और रायपुर 10 मरीजों की पुष्टि हुई है. बलौदाबाजार में दो, सूरजपुर, बालोद, जांजगीर, और बस्तर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं राज्य में चार हजार सैंपलों की जांच की गई. बता दें कि अभी प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है. हालांकि इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में 10 कोरोना के मरीज मिले थे. इधर, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. राजधानी भोपाल में कोरोना के कई रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं. भोपाल के अलावा इंदौर और ग्वालियर में भी कोविड संक्रमित मरीज पाए गए हैं.
भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हुई
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में शनिवार को एक बार फिर कोरोना का रिकॉर्ड मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. राजधानी के अलावा इंदौर में 7 और ग्वालियर में 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. सभी एक्टिव मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है.
लोगों से मास्क लगाने की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है. साथ ही सर्दी, जुखाम और बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने और कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और इससे बचाव के तरीके अपनाने की बात कही है.
ये भी पढ़े: रिंग रोड़, साइबर तहसील, एयरपोर्ट, स्टेडियम- 2024 में किस-किस प्रोजेक्ट का MP में होगा शुभारंभ