Madhya Pradesh Chhattisgarh News Updates Live:मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार ज़िले के गणेश घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया. जहां 6 गाड़ियों के आपस में टकराने से भीषण आग लग गई. हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट पर हुआ. इस हादसे में करीब 3 लोगों के ज़िंदा जल कर मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि ट्राला का ब्रेक फेल होने से वह बेकाबू हो गया. जिसके बाद ट्राला डिवाइडर से कूदकर घाट चढ़ने वाली लेन पर जा पहुंचा. इस दौरान घाट चढ़ रहे 5 से 6 गाड़ियां इस ब्रेक फेल ट्राले की चपेट में आ गई. देखते ही देखते कई गाड़ियों में भीषण आग लग गई.
खबर मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंचीं. इस हादसे ने एक इनोवा गाड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया जिसमें सवार एक बच्ची की आंख में चोट लग गई. वहीं, इस दर्दनाक भीषण आग की घटना में 3 लोगों के जिंदा जल के मारे जाने की खबर है. गाड़ियों में आग लगाने की इस घटना के बाद आसपास सनसनी फ़ैल गई. घटनास्थल पर आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं. हादसे के दौरान आग की ऊंची-ऊंची लपटे देखने को मिली. घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ी व ट्राले में कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए. जिनके ज़िंदा जल के मारे जाने की खबर है. पढ़ें पूरी खबर
ये भी पढ़ें - अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती: राष्ट्रपति, PM मोदी से लेकर शाह तक... इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़ें - पीएम मोदी आज इंदौर में हुकुमचंद मिल श्रमिकों का बकाया करेंगे भुगतान, 224 करोड़ रुपए करेंगे वितरित