30 minutes ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएं सुर्खियों में हैं. एक तरफ मुंबई में आयोजित क्लाइमेट वीक 2026 का समापन होने जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश अपने नवीकरणीय ऊर्जा मॉडल और निवेश-अनुकूल योजनाओं की प्रस्तुति दे रहा है. वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प को पांच वर्ष पूरे होने पर दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी और संभावित बारिश का असर भी प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खबर बनकर सामने आया है.

शिवराज के पौधारोपण संकल्प और कार्यक्रम  

19 फरवरी को नई दिल्ली के पूसा स्थित एपी शिंदे हॉल में एक खास कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण संकल्प की पांचवीं वर्षगांठ मनाई जाएगी. यह यात्रा वर्ष 2021 में अमरकंटक में नर्मदा जयंती के दौरान "रुद्राक्ष" और "साल" का पौधा लगाने से शुरू हुई थी. शिवराज ने रोजाना कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था और इसे उन्होंने लगातार निभाया. आज इसे एक सफल और प्रेरणादायक हरित अभियान के रूप में देखा जा रहा है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की पल पल की बड़ी खबरें देखने के लिए आप NDTVMPCG वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं... 

Feb 19, 2026 09:03 (IST)

MP News in Hindi: सीएम यादव की मौजूदगी में आज BJP विधायक दल की बैठक

Madhya Pradesh BJP Legislature Party meeting Today: मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल की आज बैठक होने वाली है. सीएम हाउस में गुरुवार शाम को 6:30 बजे बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav), प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित तमाम विधायक मौजूद रहेंगे. इस दौरान बजट सत्र को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी. विधानसभा में सरकार का पक्ष रखने और विपक्ष को काउंटर करने को लेकर चर्चा होगी.

Feb 19, 2026 08:43 (IST)

MP Excise Policy 2026-27: विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन, आबकारी नीति पर वक्तव्य देंगे वित्त मंत्री

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का बजट पेश किया था. वित्त मंत्री गुरुवार को आबकारी नीति वर्ष 2026-27 पर सदन में वक्तव्य देंगे. राज्यपाल के अभिभाषण पर भी आज चर्चा होगी. आज सदन में दो ध्यानाकर्षण, 80 याचिकाओं की प्रस्तुति होगी. विधायक अजय विश्नोई और नीरज ठाकुर का जबलपुर जिले में घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने के योजना में अव्यवस्था का ध्यानाकर्षण होगा.

Feb 19, 2026 08:02 (IST)

MP News in Hindi: घर में 7 किलो सोना गढ़ा होने का लालच देकर प्रिंसिपल से ड्राइबर ने की एक करोड़ की ठगी

Narmadapuram Hindi News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक प्राचार्य से उनके ही ड्राइवर ने घर में गड़े सोने की पोटली के बदले एक करोड़ की ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. डोलरिया में तैनात कॉलेज के प्राचार्य राकेश वर्मा के साथ उनके ही ड्राइवर अंकित शर्मा ने गढ़े हुए 7 किलो सोने की पोटली का लालच देकर और अंधविश्वास का झांसा देकर एक करोड़ चार लाख से अधिक की ठगी कर ली है. ड्राइवर ने प्रिंसिपल के मकान में जमीन में दबे 7 किलो सोने की पोटली रखे होने की बात कही और गुमराह कर रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

Feb 19, 2026 07:50 (IST)

Rain in Madhya Pradesh Districts: मध्य प्रदेश के कई जिलों में देर रात हुई बारिश और ओले गिरे

Hailstorm in MP: मध्य प्रदेश में मौसम ने बुधवार रात अचानक करवट ली. इस दौरान देर रात कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे.  इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बारिश की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है, जिनमें गेहूं, अफीम, सरसों, प्याज सहित अन्य फसल शामिल हैं. इस बारिश के किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. सीहोर, इंदौर, नीमच, मंदसौर सहित आसपास के जिलों में बुधवार रात को बारिश हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने आज भी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है.

Advertisement
Feb 19, 2026 07:33 (IST)

Bajrang Dal: बजरंग दल के पदाधिकारी के खिलाफ एफआईआर

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बजरंग दल के पदाधिकारी प्रदीप सिन्हा के पर एफईआर दर्ज की गई है. 16 फरवरी को देवबलौदा मेला स्थल में कपड़ा व्यापारी मोहम्मद इस्माईल से गाली-गलौज करने पर यह कार्रवाई हुई है. बजरंग दल के पदाधिकारी प्रदीप सिन्हा ने मंदिर के पास दुकान लगाने से मना किया था. इसके बाद इस्माईल ने भिलाई-3 थाने केस दर्ज कराया है.

Feb 19, 2026 07:21 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: जादू-मंतर से पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगे 5 लाख, पिता-पुत्र गए जेल

Baloda Bajar Crime Hindi News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में जादू-मंतर (Magic Fraud) से पैसा कई गुना बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने दो अलग-अलग ग्रामीणों से कुल पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

Advertisement
Feb 19, 2026 07:08 (IST)

Cyber Fraud in Chhattisgarh: OTP शेयर किए बिना खाता हुआ खाली, Apk लिंक से हैक हुआ था फोन

Baloda Bajar Hindi News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में साइबर ठगी के एक अनोखे मामले का खुलासा करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ओटीपी मैसेज भेजकर बैंक खाते से 3 लाख 74 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया था. जय कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार त्रिपाठी के मोबाइल पर 12 दिसंबर को एक संदिग्ध मैसेज आया, जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया. 14 दिसंबर को फिर मैसेज आया, जिसमें लिखा था- “डियर कस्टमर, इस योर वन टाइम पासवर्ड, प्लीज एंटर एंड प्रोसीड, थैंक यू – टीम जिओ फाइनेंस” लिखा था. इसके बाद 4 बार में खाते से रुपये कट गए.

Feb 19, 2026 06:47 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: जशपुर में नौकरी के नाम पर 4.35 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Fraud on Pretext of Getting Job Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है. ASP राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि आरोपी प्रदीप पंडा (28) ने खुद को अधिकारी बताकर पीड़ितों को झांसे में लिया और अलग-अलग किस्तों में रकम वसूल की. आरोपी रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र के सोडापाठ का रहने वाला है. ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

Advertisement
Feb 19, 2026 06:18 (IST)

Madhya Pradesh Weather Forecast: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

Mausam Ka Haal: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 19 फरवरी को बारिश की संभावना (Rain Alert in MP) जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, इंदौर, मुरैना, श्योपुर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में वर्षा होने की संभावना अधिक है. फरवरी में यह तीसरी बार बारिश का दौर हो सकता है. इससे पहले ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं से कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं, जिनका सर्वे कर मुआवजा प्रक्रिया शुरू की गई थी.

झाबुआ और रतलाम में बुधवार को हल्की बारिश हुई. राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी तक हल्की बारिश वाला ही मौसम बने रहने की संभावना है.