विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

धार में सीमेंट फैक्ट्री की सैंपलिंग का विरोध, पुलिस की कार पर पथराव और तोड़फोड़

धार जिले में चूना खदान की सैंपलिंग के दौरान ग्रामीणों और कंपनी के लोगों में विवाद हो गया. इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की गई. पुलिस के वाहनों पर पथराव किया गया है.

धार में सीमेंट फैक्ट्री की सैंपलिंग का विरोध, पुलिस की कार पर पथराव और तोड़फोड़

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के धार जिले में चूना खदान की सैंपलिंग के दौरान विवाद हो गया. तनाव इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ और पथराव कर दिया. दरअसल, कुक्षी विधानसभा के खेलड़ी गांव में श्री सीमेंट फैक्ट्री चूना खदान की सैंपलिंग करा रही है. इसी दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध जताते हुए कंपनी की मशीनों और प्रशासनिक वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

कुक्षी एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने मीडिया को बताया कि सैंपलिंग कार्य का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते यह घटना हुई. प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाया है और फिलहाल मौके पर शांति कायम है.

उमंग सिंघार का आया बयान

इस संबंध में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए जाने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं, इस घटनाक्रम को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए आदिवासियों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- तंत्र-मंत्र से पैसा डबल” करने का खेल! 5 लाख की ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ऐसे दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com