विज्ञापन

T20 World Cup 2026, Ind vs Pak: आज की जीत सुपर-8 में पक्की करेगी जगह, भारत-पाकिस्तान मैच में ये है सबसे बड़ी चिंता

India vs Pakistan Cricket Match: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में है. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, जिससे मैच पर खतरा मंडरा रहा है.

T20 World Cup 2026, Ind vs Pak: आज की जीत सुपर-8 में पक्की करेगी जगह, भारत-पाकिस्तान मैच में ये है सबसे बड़ी चिंता

India vs Pakistan: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में से आज के दिन का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की पहली बार रविवार शाम को भिड़ंत होने जा रही है. भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले से यू टर्न लेने वाला पाकिस्तान आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium Colombo) में सूर्यकुमार के रणबांकुरों से भिड़ेगा, लेकिन मैच को लेकर चिंता भी सामने आई है.

पिछले कुछ साल के आंकड़ों की बात करें और खिलाड़ियों की फॉर्म को देखें तो आज भी भारत को जीतने से कोई नहीं रोक सकता. आज के मुकाबले पर ठहरी सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें श्रीलंका के मौसम पर भी टिकी रहेंगी, क्योंकि बारिश आज के मौसम में रोड़ा बन सकती हैं. बता दें कि शनिवार को जब इंडियन क्रिकेट टीम ने अपना ट्रेनिंग सेशन शुरू किया तो उस समय कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच ढकी थी. उस दौरान बारिश को लेकर चिंता साफ दिख रही थी.

क्या है मौसम का हाल

भारत और पाकिस्तान के मैच में आज मौसम एक बड़ा फैक्टर हो सकता है. मौसम विभाग ने कोलंबों में बारिश की संभावना जताई है. कोलंबो में रविवार सुबह मौसम गर्म और नमी वाला रहने की उम्मीद है. हालांकि, दोपहर तक हल्की बारिश का अनुमान है, जिसमें शाम 7 बजे शुरू होने से पहले बारिश और तेज गरज के साथ बौछारें पड़ने की 50-70 फीसद संभावना है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है. इससे मैच देर से शुरू हो सकता है या अगर हालात बिगड़ते हैं तो मैच छोटा हो सकता है. अगर मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 प्वॉइंट दे दिया जाएगा.

आज की जीत सुपर-8 में पक्की जगह करेगी

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें एक ही ग्रुप-ए में हैं. दोनों ने इस वर्ल्ड कप में दो-दो मैच खेले हैं और अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं. भारत ने मुंबई में यूएसए (USA) के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज की. फिर भारतीय टीम दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से जीती. पाकिस्तान सभी मैच श्रीलंका में ही खेल रहा है. उसने पहले मैच में नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हराया था और यूएसए को 32 रनों से हराया. आज जो भी टीम जीतती है तो वह टीम सुपर 8 स्टेज में अपनी सुरक्षित जगह पक्की कर लेगी.

एप्रोच में करना पड़ेगा बदलाव

T20 World Cup 2026 यह मेगा मुकाबले वाली पिच में शनिवार तक थोड़ी घास दिख रही थी. यह संकेत इस बात का है कि मैदान की सामान्य पिचों की तुलना में पिच कुछ हद तक फ्लैट रह सकती है. भारतीय टीम की बैटिंग एप्रोच में में अभी तक तो कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कोलंबो की पिच बदलाव करने पर जरूर मजबूर कर देगी. पाकिस्तान ने चार स्पिनरों के जरिए भारतीय बल्लेबाजों पर 'फंदा कसने' का प्लान किया है तो भारतीय प्रंबधन लेफ्टी अर्शदीप की जगह कुलदीप को खिलाने जा रहा है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close