विज्ञापन

MP LPG Price Hike: Gwalior-उज्जैन में LPG सिलेंडर 1000 रुपये पार, जानें- आपके शहर में कितने हुए दाम

एमपी में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा हो गया है. नई दरें रविवार, 7 जून 2026 से लागू हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद ग्वालियर और उज्जैन में 14.2 KG वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1 हजार रुपये पार हो गई है. वहीं भोपाल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 947.50 रुपये हो गई.

MP LPG Price Hike: Gwalior-उज्जैन में LPG सिलेंडर 1000 रुपये पार, जानें- आपके शहर में कितने हुए दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (फाइल फोटो)

LPG Price Hike: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG cylinder price) में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं के जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है. ईंधन कंपनियों ने 14.2 KG वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है. नई दरें आज यानी 7 जून से लागू हो गई हैं, जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपये से बढ़कर 947.50 रुपये हो गई है.

3 महीने में LPG सिलेंडर 110 रुपये महंगा हुआ

बता दें कि तीन महीनों में दूसरी बार घरेलू गैसों की कीमतों में वृद्धि हुई है. इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 110 रुपये महंगा हुआ है. लगातार एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के पीछे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता को प्रमुख कारण माना जा रहा है.

मध्य प्रदेश में भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा हो गया है. नए बदलाव के बाद एमपी के पांच बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें कुछ इस तरह हैं-

5 बड़े शहरों में सिलेंडर की कीमत

  • भोपाल- 947.50 रुपये
  • ग्वालियर- 1025 रुपये
  • उज्जैन-1001 रुपये 
  • इंदौर- 970 रुपये
  • जबलपुर- 919 रुपये

ये भी पढ़ें: पत्नी की संदिग्ध मौत के अगले ही दिन पति ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कबूला बड़ा राज!

ये भी पढ़ें: Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर के प्रसाद की बढ़ी डिमांड, भक्तों ने एक साल में खरीदे 65 करोड़ के लड्डू

ये भी पढ़ें: MP पुलिस ने दूसरे मामले में चोर को पकड़ा, उसने कबूली रिटायर सूबेदार के घर हुई चोरी, रिवाल्वर समेत माल बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com