विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

लोकायुक्त ने तहसीलदार के रीडर को किया गिरफ्तार, किसान से ले रहा था 10 हजार की रिश्वत

Shivpuri Hindi News: तहसीलदार के रीडर को लोकायुक्त ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. वह अतिक्रमण हटवाने के एवज में रिश्वत मांग रहा था.

लोकायुक्त ने तहसीलदार के रीडर को किया गिरफ्तार, किसान से ले रहा था 10 हजार की रिश्वत

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में लोकायुक्त (Lokayukta) की टीम ने एक भ्रष्टाचारी को रिश्वत (Bribe) लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. यह जिले में पोहरी तहसील की तहसीलदार निशा भारद्वाज का रीडर पुनीत गुप्ता बताया जा रहा है. वह 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था.

रीडर पुनीत गुप्ता के संबंध में फरियादी किसान अतर सिंह धाकड़ ने लोकायुक्त से रिश्वत मांगे जाने को लेकर शिकायत की थी. उन्होंने बताया था कि उसकी जमीन के पास नाले पर अतिक्रमण हो गया था, जिससे फसलें बर्बाद हो रही थीं. तहसीलदार ने कार्रवाई के आदेश तो दे दिए गए, लेकिन रीडर पुनीत गुप्ता ने कार्रवाई के बदले 10,000 की मांग की और वह लगातार 10000 रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है.

दर्ज किया मामला

इस शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को तहसील परिसर में कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते पुनीत को रंगेहाथों पकड़ लिया. मामले में आगे जांच की जा रही है. लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि तहसीलदार के रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

उज्जैन में पंचायत सचिव भी हुआ गिरफ्तार

वहीं, उज्जैन जिले में लोकायुक्त टीम ने मंगलवार रात एक पंचायत सचिव को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. लोकायुक्त टीम ने पंचायत सचिव को प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करवाने के नाम पर एक ग्रामीण की शिकायत पर कार्यालय में घूस लेते हुए पकड़ा है. पंचायत सचिव ने पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपये की घूस मांग रहा था.

ये भी पढ़ें- MP Moong-Udad Kharidi: सीएम का फैसला- मूंग और उड़द अब MSP पर खरीदी जाएगी, 19 से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com