विज्ञापन
3 years ago

Election 2024 Dates Updates: चुनाव आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024 Date Announce) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में आचार संहिता लागू हो गई है. इस बार के लोकसभा चुनाव कुल सात चरण में होंगे. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी.

चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए भी तारीखों का ऐलान किया गया है. यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से दी, जिसमें लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है. 

जिन राज्यों में विधानसभा का चुनावी बिगुल बजा है उनमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं.

बता दें कि 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव के निर्देश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) में भी मतदान होना तय है.

7 चरणों में हुआ था 2019 का लोकसभा चुनाव 

साल 2019 का लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुआ था. वहीं इसके रिजल्ट चार दिन बाद घोषित किए गए थे. 

ये भी पढ़े:  Chhattisgarh: अलायंस एयर और राज्य सरकार के बीच हुआ MOU, इन शहरों से दिल्ली के लिए मार्च आखिरी तक शुरू हो जाएगी फ्लाइट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com