Mizoram Elections Result 2023: 3 दिसंबर को देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना (Assembly Election Results 2023) हो चुकी है. इस परिणाम में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बंपर जीत मिली, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस के सिर ताज सजी है. बता दें कि आज यानी 4 दिसंबर को मिजोरम में विधानसभा चुनाव (Mizoram Assembly Elections) की मतगणना होने वाली है. इसके लिए प्रदेश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है.
3 दिसंबर को मिजोरम में होनी थी मतगणना
मिजोरम राज्य में मतगणना 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ होनी थी, लेकिन राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, चर्च और छात्र संगठनों की अपील के बाद निर्वाचन आयोग ने मतगणना स्थगित कर दिया, क्योंकि रविवार का दिन ईसाई बहुल मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है.
8 बजे से मिजोरम में शुरू होगी मतगणना
मिजोरम में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 13 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी. हालांकि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और सुबह 8.30 बजे से ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 7 नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बंपर जीत
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Election Results 2023) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो तिहाई बहुमत मिला है, हालांकि नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) सहित शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) मंत्रिमंडल के 10 से अधिक मंत्री अपना चुनाव हार गए हैं. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में बीजेपी के उम्मीदवार 163 सीटे जीते हैं. वहीं कांग्रेस के 66 उम्मीदवार ही अपने सीट बचा सके हैं.
नरोत्तम मिश्रा सहित शिवराज मंत्रीमंडल के 10 से अधिक मंत्री हारे चुनाव
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 7,742 मतों से हार का सामना करना पड़ा. गृह मंत्री के अलावा अटेर से अरविंद भदोरिया, हरदा से कमल पटेल और बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन शामिल बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, पोहरी से सुरेश धाकड़ और परसवाड़ा से रामकिशोर कावरे चुनाव हार गए हैं. इतना हीं नहीं उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को खरगापुर से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़े:MP Election Results: ग्वालियर-चंबल में दोनों दलों के दिग्गजों को मिली हार, लहार और दतिया का दुर्ग ढहा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार
छत्तीसगढ़ में BJP ने बंपर सीट से चुनाव जीतीं है. हालांकि यहां कांग्रेस (Congress) की जीत पक्की मानी जा रही थी, लेकिन बीजेपी ने जोरदार वापसी करते हुए 54 सीटों पर कब्जा किया है. बता दें कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के13 मंत्री मैदान में थे, जिनमें से 9 मंत्रियों को हार मिली है. जबकि पाटन से भूपेश बघेल और उनके तीन मंत्री कवासी लखमा (कोंटा), उमेश पटेल (खरसिया) और अनिला भेंडिया (डोंडी लोहारा) चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने भी चुनाव जीत ली है, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को चित्रकोट सीट पर बीजेपी से हार का सामना करना पड़ा है.
राजस्थान में बदल गया रिवाज
राजस्थान में बीजेपी को 115 सीट पर जीत हासिल हुई हैं, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को 70 सीटों पर विजय हासिल की है.वहीं बसपा के खाते में 2 सीट आई है, जबकि निर्दलीयों के खाते में 12 सीटें आई हैं.
ये भी पढ़े: CG Election Results 2023: राज्य गठन के बाद BJP को मिला सबसे बड़ा जनादेश, पहली बार 50 का आंकड़ा किया पार