विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2026

Kranti Goud: महाकाल के दरबार में विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने भस्म आरती में भाग लिया. क्रांति ने बताया कि विश्व कप से पहले जीत की मन्नत मांगी थी, जो पूरी होने पर वह दोबारा दर्शन के लिए आईं. 

Kranti Goud: महाकाल के दरबार में विश्व कप विजेता टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में लगातार ख्यात हस्तियां पहुंच रही हैं. इसी कड़ी में रविवार तड़के विश्व कप टीम विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आराधना की.

12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल के दरबार में रविवार तड़के 4 बजे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्रांति गौड़ पहुंचीं. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में भाग लिया. इस दौरान वे बाबा की भक्ति में लीन नजर आईं. आरती के बाद क्रांति ने गर्भगृह की देहरी पर माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया. इसके बाद मंदिर समिति के उप प्रशासक एसएन सोनी ने उनका स्वागत-सम्मान किया.

जीत की मनोकामना पूरी होने पर आईं

इस अवसर पर क्रांति गौड़ ने कहा कि विश्व कप से पहले पूरी टीम के साथ जीत की मनोकामना लेकर बाबा महाकाल के दर्शन किए थे. बाबा से मन्नत मांगी थी कि जीतने के बाद फिर आएंगे. पूरी टीम एक साथ नहीं आ पा रही है, इसलिए सभी खिलाड़ी अलग-अलग समय पर बाबा के दर्शन कर रही हैं. मंदिर में भीड़ होने के बावजूद व्यवस्थाएं बेहतर हैं और भक्तों को सुचारू रूप से दर्शन हो रहे हैं.

MP Weather Today: कोहरे की चादर से ढका मध्यप्रदेश, दिन में भी ठिठुरन, इन शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे

टीम की इन सदस्यों ने भी किए दर्शन  

विश्व कप जीतने के बाद महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी लगातार बाबा महाकाल के दरबार में पहुंच रही हैं. इससे पहले विश्व कप के छह मैचों में सात विकेट लेने और 99 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली स्नेहा राणा बाबा को धन्यवाद देने आई थीं. वहीं, नए साल की शुरुआत पर टीम की स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी के साथ स्नेहा राणा पुनः बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं.

ग्वालियर पुलिस का कमाल, AI से पहचानी गई अर्धनग्न महिला की लाश, पत्थर से कुचला गया था चेहरा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com