विज्ञापन

खरगोन में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, घर में मिले दोनों के शव, इलाके में सनसनी

खरगोन जिले के कसरावद स्थित सालिमपुरा गांव में पति प्रवीण और पत्नी शीला बाई के शव संदिग्ध हालत में घर में मिले. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बलकवाड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत की वजहों की जांच कर रही है.

खरगोन में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, घर में मिले दोनों के शव, इलाके में सनसनी
khargone kasrawad salimpura husband wife found dead police investigation.

कसरावद: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालिमपुरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां, एक मकान में पति-पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. फिलहाल दोनों की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है और पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है. मृतकों की पहचान प्रवीण मुनिवर (31) पिता लोभीराम मुनिवर और उनकी पत्नी शीला बाई (27) के रूप में हुई है. 

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को निजी वाहन से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद लेकर पहुंचे. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की.

दतिया उपचुनाव: वोटिंग कल , 2.20 लाख मतदाता तय करेंगे सत्ता किसकी? जानिए सुरक्षा-जातीय और पोलिंग का पूरा गणित

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामे की कार्रवाई पूरी की. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए थे, जिन्हें अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस जांच जारी है.

इंदौर में बनेगा 4-लेन फ्लाईओवर, रोजाना 1.78 लाख वाहनों को जाम से मिलेगा छुटकारा, बिना मेट्रो रोके होगा निर्माण

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com