विज्ञापन

नर्मदा, कुंदा और वेदा नदी उफान पर, खरगोन की निचली बस्तियों पर मंडराया खतरा, खंडवा में स्‍कूलों की छुट्टी

खरगोन में रुक-रुककर हो रही बारिश से नर्मदा और कुंदा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. वहीं, पड़ोसी जिले खंडवा में अतिवृष्टि के कारण प्रभारी कलेक्टर ने 1 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.

नर्मदा, कुंदा और वेदा नदी उफान पर, खरगोन की निचली बस्तियों पर मंडराया खतरा, खंडवा में स्‍कूलों की छुट्टी
khargone narmada kunda river spate flood threat khandwa school closed.

खरगोन जिले में पिछले कुछ समय से रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर लगातार जारी है. इससे क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. खासकर नर्मदा, कुंदा और वेदा नदियों के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे और निचली बस्तियों में पानी भरने की गंभीर आशंका बनी हुई है.

प्रशासन ने पूरी की तैयारी 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला और स्थानीय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. नदी-नालों के आसपास बसे क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा मुनादी कराकर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.

निचली बस्तियों को खाली कराने के आदेश 

नर्मदा, कुंदा और वेदा नदी के समीप स्थित ग्राम पंचायतों को भी प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. पंचायत स्तर पर जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा पानी बढ़ने की स्थिति में निचली बस्तियों को तत्काल खाली कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

लोगों के घरों और दुकानों में भरा पानी.

लोगों के घरों और दुकानों में भरा पानी.

घरों और दुकानों में भरा पानी 

जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण घरों और दुकानों में पानी भरने की खबरें भी सामने आ रही हैं. प्रशासन द्वारा इन जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.  

khandwa school closed

khandwa school closed

बारिश के कारण 1 अगस्त को खंडवा में स्कूलों का अवकाश घोषित

खंडवा जिले में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने 1 अगस्त (शनिवार) को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में एक दिवस का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close