Ladli Behna Yojna: आ गई लाडली बहना योजना 33वीं किस्त ट्रांसफर की तारीख, इस दिन मिलेगी फरवरी महीने की किस्त?

Ladli Behna Scheme Installment Date: वर्तमान में मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ पात्र लाभार्थियों को प्रदेश सरकार प्रति माह 1500 रुपए की आर्थिक मदद देती है. सीएम मोहन योजना की 33वीं किस्त शनिवार यानी 14 फरवरी को जारी खंडवा जिले के पंथारा से जारी करेंगे. खंडवा जिले से ही मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी प्रदेशवासियों को देंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
CM DR. MOHAN YADAV WILL TRANSFER 33RD KIST OF LADLI BEHNA YOJANA KIST

Ladli Behna Yojana 33th Installment: एमपी सरकार की लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त की तारीख नजदीक आ रही है. सीएम मोहन आगामी 14 जनवरी को खंडवा जिले से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर में 1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे. हालांकि योजना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रही कुछ लाडली बहनों को निराश होना पड़ेगा. सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की राशि आर्थिक मदद देती है.

वर्तमान में मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ पात्र लाभार्थियों को प्रदेश सरकार प्रति माह 1500 रुपए की आर्थिक मदद देती है. सीएम मोहन योजना की 33वीं किस्त शनिवार यानी 14 फरवरी को जारी खंडवा जिले के पंथाना से जारी करेंगे. खंडवा जिले से ही मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी प्रदेशवासियों को देंगे. 

ये भी पढ़ें-Bulldozer Action: आंखों के सामने ढहा आशियाना, परिवार गुहार लगाता रहा, नहीं रूका बुलडोजर

खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक में सीएम भेजेंगे 33वीं किस्त 

रिपोर्ट के मुताबिक सीएम डॉ मोहन यादव आगामी 14 फरवरी को खंडवा जिले का दौरा करेंगे. सीएम खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक में लाड़ली बहना योजना की लार्भाथियों के खाते में 33वीं किस्त जारी करेंगे. हालांकि 14 फरवरी को उन लाड़ली बहनों के खाते में पैसे नहीं आएंगे, जिनके नाम से पूरे दस्तावेज नहीं है अथवा.उनके बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या समग्र आईडी डिलीट हो गई.

ऐसे लाभार्थियों के खाते में इस बार नहीं आएंगे 1500 रुपए की राशि

उन लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के खाते में इस बार प्रति माह मिलने वाली 1500 रुपए की राशि नहीं पहुंचेगी, जिनके नाम से पूरा दस्तावेज नहीं है ऐसी महिलाओ को योजना का लाभ लेने के लिए पहले अपने दस्तावेज को तैयार कराकर रखना होगा. इनमें समग्र आईडी डिलीट होना, बैंक खाते का आधार लिंक नहीं होना शामिल है. 

ये भी पढ़ें-Social Boycott: मुस्लिम समाज आगे आया, मंदिर परिसर में गलत हरकत करने वाले युवक को समाज से किया बहिष्कृत

किसे मिलेगा लाभ?

वे सभी महिलाएं जिन्होंने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है और पात्रता की शर्तें पूरी करती हैं, उन्हें राशि मिलेगी. हालांकि जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें भुगतान में समस्या आ सकती है. ई-केवाईसी के लिए समग्र पोर्टल पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा.

Advertisement

क्या है लाडली बहनों के लिए जरूरी पात्रता?

  • मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो.
  • विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी.
  • आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो.
  • महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है,  संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा.
  • महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए .
  • समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना चाहिए

ये भी पढ़ें-जल्द इंदौर एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल, 1 करोड़ हो जाएगी एनुअल पैसेंजर कैपेसिटी, जानिए अभी कितनी है क्षमता?

भुगतान की स्थिति कैसे जांचें?

लाड़ली बहना योजना की भुगतान स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है. पोर्टल पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प चुनें, फिर रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी डालें. ओटीपी भरने के बाद नवीनतम स्टेटस दिखाई देगा.

लाडली बहना योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी अथवा सदस्य आईडी
  • UIDAI द्वारा जारी फ़ोटो आईडी
  • समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

कौन है लाडली बहना योजना के लिए अपात्र?

  • जिनके स्वयं / परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो.
  • जिनके स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्‍य आयकरदाता हो.
  • जिनके स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो.

नए रजिस्ट्रेशन कब खुलेंगे?

महिलाओं के बीच यह सवाल बना हुआ है कि नए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे. फिलहाल 2023 से नए फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद है और इस बार भी कोई अपडेट नहीं मिला है. अधिकारियों के अनुसार, नए रजिस्ट्रेशन की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-Bike Ambulance: आदिवासियों के लिए संजीवनी बनी बाइक एंबुलेंस, देवदूत बनकर मरीजों को पहुंचा रही अस्पताल