रात को सड़कों पर निकले तो लोगों से माफी मांगी, कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की सड़कों के पैचवर्क का लिया जायजा

कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की खस्ताहाल सड़कों के लिए माफी मांगते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार बारिश के कारण काम में देरी हुई है, लेकिन अब महापौर और अन्य अधिकारी काम की गुणवत्ता पर नजर रखे हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार देर सड़कों पर उतरे तो लोगों से मुखातिब हुए, इस दौरान उन्होंने माफ मांगी. इंदौर में खस्ताहाल हुई सड़कों पर पैचवर्क का काम चल रहा है. बारिश की वजह से सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो गई थी. जगह-जगह गड्ढे हो गए थे और धूल भी उड़ने लगी थी. कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की सड़कों पर चल रहे काम का निरीक्षण करने के लिए रात में निकले थे.

मंत्री के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौड़, मनीष मामा और कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. नगर प्रशासन मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से काम में देरी हुई है. अगर बारिश नहीं होती तो दिवाली के पहले ही पैचवर्क का काम पूरा हो जाता.

Advertisement

एक महीने में हो जाएगा काम पूरा

मंत्री ने इंदौरवासियों से सड़क के गड्ढों से हो रही सुविधा को देखते हुए क्षमा मांगी और कहा ज्यादा से ज्यादा एक महीने में यह काम पूरा हो जाएगा. वहीं, बिहार चुनाव को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए की 160 से ऊपर सीटें आएंगी. वहीं, राहुल गांधी जो लगातार वोट चोरी की बात कर रहे हैं, उन्हें जनता ने गंभीरता से नहीं लिया. जब परिणाम आएंगे तब राहुल गांधी दोबारा विदेश चले जाएंगे मुंह छिपाने के लिए.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के दौरे पर राहुल गांधी को मिली सजा, कार्यक्रम में देर से पहुंचे तो लगाने पड़े 10 पुशअप

Topics mentioned in this article