विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2025

40 हजार करोड़ का संपत्ति विवाद: कोर्ट से सिंधिया परिवार को 3 महीने का मौका, कहा- आपसी सहमति बनाएं

Scindia Family's Property: ग्वालियर के सिंधिया राज परिवार की लगभग चालीस हजार करोड़ रुपये की पैतृक सम्पत्ति है. जब देश आजाद हुआ तब इस रियासत के महाराज जीवाजी राव सिंधिया और महारानी विजयाराजे सिंधिया थीं. इनके एक पुत्र माधव राव सिंधिया और तीन बेटियां  है. इनमे से वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी है तो वहीं यशोधरा राजे मध्यप्रदेश मे मंत्री रह चुकी हैं. एक अन्य बेटी उषा राजे नेपाल में रहती हैं.

40 हजार करोड़ का संपत्ति विवाद: कोर्ट से सिंधिया परिवार को 3 महीने का मौका, कहा- आपसी सहमति बनाएं
Scindia Family's Property Dispute: 40 हजार करोड़ का संपत्ति विवाद; कोर्ट से सिंधिया परिवार को 3 महीने का मौका

Scindia Family's Property Dispute: देश के सबसे रईस राज घरानों में शुमार ग्वालियर के सिंधिया राज परिवार मे लगभग 40 हजार करोड़ की पैतृक सम्पत्ति के बंटवारे क़ो लेकर चल रहे क़ानूनी विवाद मे हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इसमे सभी पक्षों से कहा है कि वे आपसी सहमति से अपना विवाद सुलझा लें. कोर्ट ने इसके लिए उन्हें 90 दिन की मोहलत दी है. सिंधिया परिवार का संपत्ति विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है. माधवराव सिंधिया और उनकी मां राजमाता विजयाराजे के मतभेदों से शुरू हुआ विवाद अभी तक जारी है.

ऐसा है संपत्ति का ब्योरा

सिंधिया ने देहरादून के तूने स्कूल से स्कूली शिक्षा अर्जित की है, और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए से बीए अर्थशास्त्र और स्टानफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिस्ट्रेशन की डिग्री ली है. सिंधिया के एक पुत्र और एक पुत्री हैं. प्राप्त जानकारी और विभिन्न रिर्पोट्स के अनुसार

पैतृक संपत्ति :

  • जय विलास पैलेस, ग्वालियर – 40 एकड़ में फैला ऐतिहासिक महल
  • महाराष्ट्र (श्रीगोंड़ा) – 19 एकड़ जमीन
  • लिंबन गांव (महाराष्ट्र) – 53 एकड़ जमीन

अन्य संपत्तियाँ (ग्वालियर में)

  • रानी महल
  • हिरनवन कोठी
  • रैकेट कोर्ट
  • शांतिनिकेतन
  • छोटी विश्रांति
  • विजय भवन
  • पिकनिक स्पॉट
  • बूट बंगला
  • रेलवे कैरिज घंटी घर
  • इलेक्ट्रिक पॉवर हाउस, रोशनी घर

पैतृक संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत – ₹2,97,00,48,500

बीएमडब्ल्यू कार – पैतृक वाहन

मुंबई स्थित संपत्ति : दो आवास (समुद्र महल, मुंबई) – बाजार कीमत ₹31,97,70,000

ये जानकारी 2019 में सिंधिया के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक है. पूरे परिवार की वास्तविक संपत्ति के आंकड़े सार्वजनिक नहीं है.

ग्वालियर के सिंधिया राज परिवार की लगभग चालीस हजार करोड़ रुपये की पैतृक सम्पत्ति है. जब देश आजाद हुआ तब इस रियासत के महाराज जीवाजी राव सिंधिया और महारानी विजयाराजे सिंधिया थीं. इनके एक पुत्र माधव राव सिंधिया और तीन बेटियां  है. इनमे से वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी है तो वहीं यशोधरा राजे मध्यप्रदेश मे मंत्री रह चुकी हैं. एक अन्य बेटी उषा राजे नेपाल में रहती हैं.

माधव राव सिंधिया के निधन के बाद इस परिवार के मुखिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बन गए. भतीजे ज्योतिरादित्य और तीनो बुआओं के बीच हाईकोर्ट मे पैतृक संपत्ति मे बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. अब हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की एकल पीठ ने सभी पक्षों को आदेश दिया है कि ज्योतिरादित्य, वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे आपसे सहमति से विवाद को सुलझाएं. कोर्ट ने इसके लिए 90 दिन का समय दिया है. हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब सिंधिया परिवार की 40,000 करोड़ रुपये की संपत्ति विवाद के समाधान की उम्मीद जागी है.

यह भी पढ़ें : MP में गरबा को लेकर सियासत जारी; अब BJP MLA ऊषा ठाकुर ने गरबा ड्रेस व टैटू को लेकर दिया ऐसा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com