विज्ञापन

Video: केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सभा में खाने की लूट, धक्का-मुक्की के बीच लोगों को जो मिला वही ले लिया 

Scindia Dinner Food Loot Viral Video: सिंधिया ने धन्यवाद सभा समाप्त की, वैसे ही वहां मौजूद लोग खाने की तरफ बढ़ गए, इस दौरान वे एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए प्लेटों को एक-दूसरे से छीनते हुए नजर आए. इस लूटमार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Video: केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सभा में खाने की लूट, धक्का-मुक्की के बीच लोगों को जो मिला वही ले लिया 

Scindia Dinner Food Loot Video: शिवपुरी-गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया. सभा आए लोगों के लिए भोज का भी इंतजाम किया गया था, लेकिन सिंधिया के कार्यक्रम से जाते ही लोगों ने खाने की लूटपाट कर दी. लोगों को जो मिला वे उठाकर लेते नजर आए.  

काज-बादाम लूट का वीडियो भी हो चुका है वायरल 

खाने को लेकर हुई लूटमार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे अब उन्हें कभी खाना मिलेगा नहीं या फिर इससे पहले कभी मिला ही नहीं. बता दें कि कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया के ही कार्यक्रम में उनके समर्थकों का काजू-बादाम लूटने वाला वीडियो भी सामने आया था, जो खूब वायरल हुआ था. 

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर धन्यवाद सभा  

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिला मुख्यालय पर एक निजी होटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया क्षेत्रीय लोगों, सहयोगियों और जनता का अभिवादन करने शनिवार 5 अप्रैल को शिवपुरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने धन्यवाद सभा का आयोजन किया था. इस दौरान वहां उपस्थित हजारों लोगों को रात्रि भोज के लिए भी आमंत्रित किया गया था.

VIDEO: रात के अंधेरे में घर में घुसा मगरमच्छ, पालतू कुत्ते ने किया सामना, परिवार को बचाया

Latest and Breaking News on NDTV

एक दूसरे से धक्का-मुक्की

जैसे ही सिंधिया ने धन्यवाद सभा समाप्त की, वैसे ही वहां मौजूद लोग खाने की तरफ बढ़ गए, इस दौरान वे एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए प्लेटों को एक-दूसरे से छीनते हुए नजर आए. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब, सोशल मीडिया पर वायरल है. यूजर्स इसका खूब मजाक उड़ा रहे हैं.  

Video: 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों रुपये से भरे बैग कार से पार, चंद सेकंड में वारदात, सामने आया CCTV

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close