विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2026

Jabalpur Violence: जबलपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और गोली चलने की खबर से मची अफरा-तफरी

Violence in Jabalpur: घटना के दौरान गोली चलने की खबर भी सामने आई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी.

Jabalpur Violence: जबलपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और गोली चलने की खबर से मची अफरा-तफरी

Jabalpur Violence News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बुधवार रात छोटी ओमती इलाके में दो गुटों के बीच अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई. करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ आपसी विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना के दौरान गोली चलने की खबर भी सामने आई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय के लिए पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी.

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भान तलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई थी. शुरुआत में यह विवाद सामान्य बहस तक ही सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से गाली-गलौज शुरू हो गई. कुछ ही मिनटों में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और झड़प शुरू हो गई. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया.

गोली चलने की आवाज से फैली दहशत

घटना के दौरान भीड़ में गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई. जैसे ही गोली चलने की खबर फैली, आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया. कई लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली थानों का पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी और भीड़ को वहां से हटाया. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में शांति कायम है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि विवाद में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.

यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल जंग: मध्‍य प्रदेश सरकार का 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित, खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को मिलेगी मदद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील भी की गई है.

यह भी पढ़ें- Indore Airport Fire Video: इंदौर एयरपोर्ट के पीछे भड़की भीषण आग, कई किलोमीटर तक छाया धुआं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com