विज्ञापन

ईरान-इजरायल जंग: मध्‍य प्रदेश सरकार का 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित, खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को मिलेगी मदद

ईरान-इजरायल जंग के चलते खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित Madhya Pradesh Bhawan में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इससे दुबई समेत अन्य खाड़ी देशों में रह रहे लोगों को आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सकेगी.

ईरान-इजरायल जंग: मध्‍य प्रदेश सरकार का 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित, खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को मिलेगी मदद
Ai Generated Image

Madhya Pradesh HelpDesk:  ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते जंग जैसे हालातों ने खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है. इस Gulf War Tension का असर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों पर भी देखा जा रहा है. मध्य प्रदेश के हजारों लोग नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई और पर्यटन के सिलसिले में Dubai, Kuwait, Saudi Arabia और Oman जैसे देशों में रहते हैं.

पहले भी 200 लोग फंस चुके थे

हाल ही में ईरान, इजरायल और अमेर‍िका के बीच तनाव बढ़ने के कारण उड़ानें प्रभावित हुई थीं. उस दौरान मध्य प्रदेश के करीब 200 लोग खाड़ी देशों में फंस गए थे. इनमें उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा और इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला भी शामिल थे, जो बाद में सकुशल लौट आए.

मध्‍य प्रदेश कंट्रोल रूम नंबर 

राज्य सरकार ने एहतियातन नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है. यहां से खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को हर संभव सहायता दी जाएगी.

📞 हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
📱 व्हाट्सएप: 9818963273
📧 ईमेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

सरकार ने अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क करें.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close