विज्ञापन

रेलवे की PET परीक्षा स्थगित! जबलपुर स्टेडियम में जलभराव, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान

पश्चिम मध्य रेल ने CEN-08/2024 लेवल-1 भर्ती की PET परीक्षा स्थगित कर दी है. जबलपुर रेलवे स्टेडियम में लगातार बारिश और जलभराव के कारण 31 अगस्त से 3 सितंबर तक होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा टाल दी. रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए नई तारीखों के जल्द ऐलान की बात कही है.

रेलवे की PET परीक्षा स्थगित! जबलपुर स्टेडियम में जलभराव, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान

रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. पश्चिम मध्य रेल ने CEN-08/2024 लेवल-1 भर्ती के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को फिलहाल स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच जबलपुर स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित होनी थी, लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश और मैदान में जलभराव के कारण इसे टालने का फैसला लिया है. रेलवे का कहना है कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी.

लगातार बारिश बनी वजह

पश्चिम मध्य रेल के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जबलपुर में लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते रेलवे स्टेडियम के मैदान में काफी जलभराव हो गया है. ऐसे हालात में दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों वाली परीक्षा कराना सुरक्षित नहीं माना. इसी वजह से रेलवे प्रशासन ने PET परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया.

31 अगस्त से 3 सितंबर तक होनी थी परीक्षा

CEN-08/2024 लेवल-1 भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित की जानी थी. इसके लिए अभ्यर्थियों को पहले ही ई-कॉल लेटर जारी किए जा चुके थे. बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें नई तारीखों का इंतजार करना होगा.

अभ्यर्थियों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जलभराव के कारण मैदान दौड़ के लिए उपयुक्त स्थिति में नहीं है. ऐसे में परीक्षा कराए जाने पर अभ्यर्थियों को चोट लगने या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था. इसी को देखते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा स्थगित की गई है.

जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

पश्चिम मध्य रेल ने स्पष्ट किया है कि PET परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान जल्द किया जाएगा. अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे किसी भी सूचना के लिए केवल पश्चिम मध्य रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और वहीं उपलब्ध अपडेट पर भरोसा करें.

फ्री रेल यात्रा प्राधिकार अब मान्य नहीं

रेलवे ने यह भी बताया है कि ई-कॉल लेटर के साथ जारी किया गया द्वितीय श्रेणी का मुफ्त रेल यात्रा प्राधिकार अब मान्य नहीं रहेगा. परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा के बाद आगे की प्रक्रिया और आवश्यक निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे.

रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े किसी भी दलाल, बिचौलिए या फर्जी जॉब रैकेट के झांसे में न आएं. भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं केवल रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से ही जारी की जाती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close