विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2025

रायसेन कलेक्टर के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट ने जारी किया वारंट, लगाई कड़ी फटकार

MP News: रायसेन के कलेक्टर के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट ने कड़ा रूख अपनाया है. कोर्ट ने इनके खिलाफ 25 हजार रुपये का वारंट भी जारी कर दिया है. 

रायसेन कलेक्टर के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट ने जारी किया वारंट, लगाई कड़ी फटकार

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की जबलपुर हाईकोर्ट ने रायसेन के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. हाईकोर्ट ने  कलेक्टर के खिलाफ 25 हजार रुपए का वारंट जारी किया है.  हाईकोर्ट ने कलेक्टर को जमकर फटकार भी लगाई है. 

ये है मामला

23 साल पहले दिए गए रेवेन्यू बोर्ड के आदेश का पालन नहीं करने के चलते कलेक्टर को तलब किया था. लेकिन कलेक्टर पेश नहीं हुए. कलेक्टर ने कोर्ट में अपना जवाब भेजा था.  इस जवाब पर न्यायालय ने आपत्ति जताते हुए उन्हें न केवल कड़ी फटकार लगाई बल्कि डीजीपी को वारंट तामिल के आदेश दिए थे.  प्रमुख सचिव से भी जवाब  मांगा है.

22 सितंबर को पेश होने के निर्देश 

जबलपुर हाईकोर्ट ने  22 सितंबर को कलेक्टर को हाईकोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं. वहीं, इसी दिन राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भी कलेक्टर के आचरण पर जवाब देने के लिए हाईकोर्ट में आने के लिए तलब किया गया है. 

ये भी पढ़ें कोतमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, दो पलटे, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें आबकारी घोटाला मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, कई शराब कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close