विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2025

कोतमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, दो पलटे, मचा हड़कंप

MP News: अनूपपूर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है. यहां मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी पलट गए. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई.

कोतमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, दो पलटे, मचा हड़कंप
फाइल फोटो

Indian Railways: मध्य प्रदेश के अनूपपुर से एक बड़ी खबर है. यहां कोतमा रेलवे स्टेशन से महज सौ मीटर की दूरी पर एक बड़ा रेल हादसा हो गया. मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए और अफरा-तफरी मच गई. 

मची अफरा-तफरी 

शनिवार की देर रात कोतमा रेलवे स्टेशन से महज सौ मीटर की दूरी पर एक बड़ा रेल हादसा हो गया. कोयला लोडिंग के लिए गोविंदा साइडिंग जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए, वहीं चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए. अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सुधार काम शुरू 

सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है. देर रात तक रेल यातायात को सुचारू करने के लिए विभागीय टीम जुटी रही. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें आबकारी घोटाला मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, कई शराब कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश

ये भी पढ़ें भूतड़ी अमावस्या पर हड़िया में लगा भूतों का मेला, नर्मदा नदी में डुबकी लगाने रातभर घाट पर जुटे रहे भक्त

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close