Jabalpur Dr Hemlata Shrivastava: मध्य प्रदेश के जबलपुर की डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की मौत के बाद उनके मोबाइल से भेजे गए संदिग्ध संदेश से हड़कंप मच गया है. साइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. साइबर पुलिस का कहना है कि मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी. फिलहाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर संपत्ति विवाद को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जबलपुर के राइट टाउन निवासी स्वर्गीय डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की करोड़ों की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक नया और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है. डॉ. हेमलता के निधन के बाद उनके मोबाइल फोन से शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की जबलपुर शाखा की अध्यक्ष को एक संदिग्ध संदेश भेजा गया.
यह भी पढ़ें- डॉ. हेमलता की दर्दभरी कहानी: पहले इकलौता बेटा, फिर पति को खोया, जी का जंजाल बनी 50 करोड़ की संपत्ति

Jabalpur Dr Hemlata Shrivastava
IMA ने दर्ज कराई शिकायत
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए IMA की अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने इस संदेश को चिंताजनक बताते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है. साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
पहले से विवादों में रही संपत्ति
ज्ञात हो कि डॉ. हेमलता श्रीवास्तव लंबे समय से अस्वस्थ थीं. उनके पति और पुत्र का पहले ही निधन हो चुका है. इसी दौरान उनकी करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के प्रयास सामने आए थे. इस मामले में IMA ने हस्तक्षेप किया था, जिसके बाद संदिग्ध दानपत्र सहित अन्य प्रक्रियाओं की प्रशासनिक जांच की गई थी.
50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन डॉ. हेमलता का निधन, अपहरण के बाद चर्चा में आई थीं; जानें विवाद
जांच में सामने आया था कि कथित रूप से एक डॉक्टर दंपती द्वारा धोखे से दानपत्र के जरिए करीब 5512.5 वर्गफुट जो 60 करोड़ मूल्य की थी उस जमीन हड़प ली गई थी. बाद में प्रशासन ने दानपत्र को निरस्त कर दिया और मदन महल थाने में संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. नगर निगम ने वहां अब अपना कार्यालय खोल लिया है. यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है.
मौत के बाद भी उठ रहे सवाल
डॉ. हेमलता का 15 फरवरी 2026 को मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार प्रशासन की निगरानी में किया गया था और उनकी संपत्ति व अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया था. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि डॉ. हेमलता का मोबाइल फोन किसके पास है और उसका उपयोग कौन कर रहा है. पुलिस इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है.
क्या लिखा था संदेश में?
डॉ. हेमलता के मोबाइल से भेजा गया संदेश अंग्रेजी में था, जिसमें लिखा गया था-"Sorry The mobile is legally with me. Family of Dr. Hemlata curses all those to have same fate as they gave her. Kidnapped, thrusty, hungery than ventilator then pm and than mortury. A real shame on humanity."
जबलपुर की डॉ. हेमलता छोड़ गई हैं 60 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक डीड, दावेदार चार और सवाल हजार