स्वच्छता के बाद पर्यावरण में नंबर 1 बनने की तैयारी, इंदौर में लगेंगे 21 लाख पौधे और 51 हजार वाटर हार्वेस्टिंग

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत कर दी है. मानसून सीजन में शहर में 21 लाख पौधे और 51 हजार वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मानसून सीजन में इंदौर में 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे.

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जलवायु परिवर्तन और जल संकट की चुनौतियों से निपटने की तैयारी शुरू हो गई. बारिश के मौसम में शहर में 21 लाख पौधे और 51,000 वर्षा जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) इकाइयां लगाने के अभियान की शुरुआत रविवार 12 जुलाई से हो गई. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक भव्य समारोह में इस अभियान का औपचारिक आगाज किया. 

इस अवसर पर सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान अब देश भर में जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है. जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं और इस साल मानसून पर अल-नीनो के संभावित असर को लेकर भी चर्चा हो रही है. इन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपाय है, क्योंकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों से बड़ा कोई दूसरा माध्यम नहीं है. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के ‘जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत इस वर्ष लगभग 10,000 करोड़ रुपये की लागत से जल संरक्षण के करीब 2.75 लाख कार्य किए गए हैं. 

Advertisement

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में बना रिकॉर्ड

इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान की अगुवाई राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शहर में इस मानसून के दौरान अब तक 22.5 लाख पौधे लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए जा चुके हैं, जबकि हमारा लक्ष्य 21 लाख पौधे लगाने का था. इसके साथ ही शहर में 51,000 वर्षा जल संचयन इकाइयां स्थापित करने की मुहिम का भी आगाज किया गया. 

₹3 लाख किलो वाला 'रेड गोल्ड': सिवनी के किसान ने उगा दिया दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम

इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान की अगुवाई मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं.

जल संकट का करना पड़ा सामना 

विजयवर्गीय ने जल संकट का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इंदौर में इस बार गर्मियों के दौरान हमें बड़े जल संकट का सामना करना पड़ा क्योंकि 80 प्रतिशत नलकूप (बोरवेल) सूख गए थे. अगर, हमने इस बार ठीक से वर्षा जल संग्रहण कर लिया, तो हमारी अगली गर्मियां बहुत अच्छी बीतेंगी.''

1 एकड़ में 40 क्विंटल गेहूं उगाने वाली महिला किसान अब आंध्र प्रदेश की खास हल्दी MP में उगाकर कमा रही लाखों

Advertisement

नर्मदा नदी पर निर्भर 35 लाख की आबादी 

बता दें कि इंदौर की 35 लाख से ज्यादा आबादी पानी की जरूरतों के लिए मुख्य रूप से नर्मदा नदी पर निर्भर है. नगर निगम की पाइपलाइन के जरिए पड़ोसी खरगोन जिले के जलूद से नर्मदा का पानी करीब 80 किलोमीटर दूर इंदौर लाया जाता है और हर दूसरे दिन जलापूर्ति की जाती है.