इंदौर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं में होगा इजाफा, टर्मिनल से जुड़ेंगी 200 अतिरिक्त सीटें

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल का रिनोवेशन काम फिलहाल अंतिम चरण है. संभावना जताई गई है कि करीब 41 करोड रुपए की लागत से किए जए रहे रेनोवेशन का काम पूरा होने के बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और इससे टर्मिनल की उपयोग क्षमता बढ़ेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
200 ADDITIONAL SEATS will be added in TERMINAL 2 OF INDORE AIRPORT

Indore Airport: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टर्मिनल की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ अब टर्मिनल-2 में अतिरिक्त सीटे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अधिकारियों की मानें तो इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा को सहज बनाने के उद्देश्य से 200 अतिरिक्त सीट लगाई जाएंगी और इस व्यवस्था को अप्रैल 2026 तक लागू कर दिया जाएगा.

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल का रिनोवेशन काम फिलहाल अंतिम चरण है. संभावना जताई गई है कि करीब 41 करोड रुपए की लागत से किए जए रहे रेनोवेशन का काम पूरा होने के बाद एयरपोर्ट क्षेत्र में यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और इससे टर्मिनल की उपयोग क्षमता बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें-स्कूल छोड़ने जा रहे ऑटो ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप, 7 दिनों बाद डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती

एयरपोर्ट क्षेत्र में 200 अतिरिक्त सीटें जुड़ने से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी

गौरतलब है वर्तमान में व्यस्त समय के दौरान इंदौर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र के वेटिंग एरिया में यात्रियों को पर्याप्त बैठने की जगह नहीं मिल पाती थी. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट क्षेत्र में 200 अतिरिक्त सीटें जुड़ने से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि टर्मिनल का संचालन भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगा.

अंतिम चरण पर है इंदौर एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन का रेनोवेशन का काम

रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन का रेनोवेशन का काम अंतिम चरण पर है. अधिकारियों के मुताबिक करीब 41 करोड़ रुपए की लागत से 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में जारी रिनोवेशन का पूरा होते ही यात्रियों को अतिरिक्त स्थान में बेहतर बैठने की व्यवस्था होगी, इससे टर्मिनल की कुल उपयोग क्षमता में इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें-जल्द इंदौर एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल, 1 करोड़ हो जाएगी एनुअल पैसेंजर कैपेसिटी, जानिए अभी कितनी है क्षमता?

Advertisement
इंदौर एयरपोर्ट पर टर्मिनल-2 के शुरूआत के बाद 72 सीटर एटीआर विमानों का संचालन इसी टर्मिनल से शुरू किया जाएगा, जहां से अभी रोजाना करीब 100 उड़ानों का संचालन होता है, जिनमें से लगभग 36 उड़ानें एटीआर विमानों की हैं. इन विमानों को टर्मिनल-2 पर शिफ्ट करने से मुख्य टर्मिनल पर दबाव कम होगा.

ये भी पढ़ें-तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद, IAS अंकिता धाकड़ से गुना रिसॉर्ट में गुपचुप रचाई शादी!

वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट से सालाना करीब 40 लाख यात्री सफर करते हैं

इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में 14 चेक-इन काउंटर, 3 बोर्डिंग गेट, 3 लाउंज और 2 कन्वेयर बेल्ट की सुविधा होगी. इसके अलावा फूड जोन और पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि यात्रियों को एक ही परिसर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सके. वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट से सालाना करीब 40 लाख यात्री सफर करते हैं.

टर्मिनल-2 के चालू होने के बाद संख्या 50 लाख तक पहुंचने की उम्मीद 

उल्लेखनीय है टर्मिनल-2 के चालू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़कर 50 लाख प्रतिवर्ष तक पहुंचने की उम्मीद है. इससे एयरपोर्ट क्षेत्र में भीड़-भाड़ कम होगी और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी. 492 करोड़ रुपए की लागत से करीब 82,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले नए टर्मिनल भवन के पूरा होने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता 1 करोड़ प्रति वर्ष तक पहुंच जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!